Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

त्रिजटा स्नान कर सभी कल्पवासी अपने गन्तव्य को वापस, हर चौराहे/तिराहे पर मेला पुलिस मुस्तैद,सभी साधु-संतों और कल्पवासियों का मेला पुलिस को आभार – प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 26-02-2024

त्रिजटा स्नान कर सभी कल्पवासी अपने गन्तव्य को वापस, हर चौराहे/तिराहे पर मेला पुलिस मुस्तैद,सभी साधु-संतों और कल्पवासियों का मेला पुलिस को आभार – प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

       प्रयाग की नगरी में संगम के तट पर आस्था व पुण्य के लिये तम्बुओं के शहर मे माघ मास महीने में लाखों साधु सन्त व कल्पवासी पूजन-भजन के साथ मां गंगा की गोद में कल्पवास करते हैं। आज त्रिजटा स्नान पर्व, जो साधु-संतों, कल्पवासियों के लिये महत्वपूर्ण होता है, पर हजारों कल्पवासियों और साधु-संतों ने आस्था की डुबकी लगाई। जो साधु सन्त व कल्पवासी माघी पूर्णिमा स्नान के बाद दिशा शूल मानते है और कल्पवास के लिये रुके रहते है वह आज के दिन त्रिजटा स्नान कर मेला क्षेत्र से अपने गन्तव्य को वापस लौटते है। त्रिजटा स्नान के अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक/प्रभारी माघ मेला डा0 राजीव नारायण मिश्र IPS के द्वारा मेला क्षेत्र मे सुगम आवागमन, सुरक्षित स्नान एवं साधु-संतों,कल्पवासियों के वापसी हेतु समुचित पुलिस प्रबन्ध किये गये। मेला क्षेत्र के आने जाने वाले मार्गों, चौराहे/तिराहे,पाण्टून पुलों तथा कल्पवासी क्षेत्रों मे पुलिस के जवानो द्वारा विशेष सतर्कता बरती गई। कल्पवासियों के मेला क्षेत्र से वापसी हेतु पूर्व से जारी यातायात प्रबन्ध के अनुसार ही समस्त पुलिस बल द्वारा अनुपालन सुनिश्चित कराया गया। अधिकारियों द्वारा मेला क्षेत्र का भ्रमण करते हुये अपनें गंतव्य को वापस जा रहे साधु-सन्तों,कल्पवासियों का कुशलक्षेम लेते हुये उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इस दौरान साधु-सन्तों,कल्पवासियों ने मेला पुलिस के कार्यों की प्रशंसा करते हुये आभार व्यक्त किया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel