Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

राशन के बदले कोटेदार साहब बाँट रहे हैं रूपये

Published on: 27-02-2024

*राशन के बदले कोटेदार साहब बाँट रहे हैं रूपये* 

*सरकारी सस्ते राशन की दुकान मे हो रहा बड़ा खेल, स्थानीय प्रशासन की भी हैं मिली भगत*

नैनी,प्रयागराज।

सूबे की योगी सरकार मे भी भ्रष्टाचारियों को किसी भी तरह का नहीं है डर,वह राशन के बदले खुले आम रूपये बाँट रहे हैं,मामला नैनी पी.डी.ए कालोनी के अभिषेक सिन्हा कंट्रोल का है,मिली जानकारी के अनुसार आरोप है की सिन्हा कोटेदार ने कई महीनों का पूरा राशन बाजार मे बेच दिया, राशन कार्ड धारको से अंगूठा पहले ही लगवाकर आज कल करता रहा,दोबारा भी अंगूठा लगवाकर राशन के लिये लोगो को टहलाता रहा, जब लोगो का गुस्सा फूटा और लोग क्रोध मे आकर अपना राशन मांगने लगे और नारेबाज़ी शुरू कर दी तो कोटेदार ने कहा की राशन नहीं मिल रहा शासन से और ये कहकर फिर टाल दिया और सभी को अश्वस्त किया की सभी का राशन मै दूंगा, अगली बार,तब जाकर लोग हल्ला मचाना बंद कर किये उसके कुछ दिनों बाद एक एक करके आधे से अधिक लोगो को राशन के बदले रूपये देना शुरू कर दिया। जिसका वीडियो और फोटो किसी ने बनाकर सोशल मिडिया पर वायरल कर दिया। यह भी जानकरी राशन कार्ड धारको से मिली की यह कोई नई बात नहीं है।वर्ष मे दो माह का राशन कोटेदार खा लेता है, शिकायत पर राशन कैंसिल कराने की धमकी भी देते हैं, लोगो ने यह भी बताया की हर राशन कार्ड मे से दो किलो राशन कम दिया जाता हैं, एक बार मे किसी को भी राशन नहीं मिलता हैं, पहले अंगूठा लगाना पड़ता हैं उसके बाद हप्ते भर आइये जाइये तब राशन मिल जाय तो लोगों का भाग्य हैं, लोगो का यह भी आरोप हैं की कंट्रोल की दुकान तो विचौलिए चलाते हैं, मुख्य रूप से गुड्डू जायसवाल हैं जो कई वर्षो से राशन की दुकान चला रहे हैं। लोगो ने यह भी बताया की जिलाधिकारी, और स्थानीय आपूर्ति विभाग को हर माह मोटी रकम देते हैं, ज़ब हम 3-4 किलो हर राशन कार्ड से कटौती करेंगे तभी तो हमारी भरपाई हो पायेगी। सिन्हा कोटेदार के द्वारा यह भी धमकी दी जाती है कि मेरा कोई कुछ नहीं कर पायेगा। राशन कार्ड धारको की मांग हैं की अभिषेक सिन्हा का राशन की दुकान का लाइसेंस रद्द होना चाहिए इससे सभी कार्ड धारक एकदम परेशान हो चुके हैं,कोटेदार का जो वीडियो फोटो वायरल हो रहा हैं उसमे कोटेदार खुद बैठा हैं, बगल मे एक व्यक्ति और बैठा हैं जो रुपयों की गड्डी लिये है जिससे साफ जाहिर है की राशन कार्ड धारको को राशन के बदले रूपये दें रहा हैं। अगर विभाग द्वारा ईमानदारी से जाँच होंगी तो सिन्हा कोटेदार की असलियत सामने आ जाएगी।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel