Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पन्त ने नगर निगम द्वारा 03 सड़कों पर कराये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 27-02-2024

मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पन्त ने नगर निगम द्वारा 03 सड़कों पर कराये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

महाकुम्भ-2025 के दृष्टिगत मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पन्त ने नगर निगम द्वारा 03 सड़कों पर कराये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अल्लापुर पुलिस चौकी से ओल्ड गेट रोड वाया बक्शी बांधी पम्पिंग स्टेशन बाघम्बरी गद्दी, बालसन चौराहा पेट्रोल पम्प से दर्शन चौराहा (अलोपी देवी मन्दिर के सामने) तथा घोस स्वीट हाऊस से शुक्ला मार्केट, ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज, सलोरी का निरीक्षण करते हुए वहां पर कराये जा रहे सड़क चौड़ीकरण, सुदृढीकरण, पटरी, नाली / नाला निर्माण के कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था को कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दृष्टिग्त आई०एस० मानक के अनुरूप चेकिंग करने तथा अभियन्ताओं को निरन्तर साइड विजिट करने के निर्देश दिये गये। साथ ही विजिट रजिस्टर में रिकार्ड की इण्ट्री पूर्ण न पाये जाने पर सम्बन्धित अधिकारी को फटकार लगाते हुए उसे शीघ पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये गये। इसी क्रम में कई स्थानों पर जी०एस०बी० में सैग्रीगेशन पाये जाने पर उसे तत्काल ठीक कराये जाने के निर्देश दिये गये। उन्होंने लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाये जा रहे झूंसी ककरा लीलापुर रोड का भी निरीक्षण किया तथा वहां पर भी सभी कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel