Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

नरेंद्र मोदी, शास्त्री जी के विजन को आगे बढ़ा रहे हैं  (विभाकर शास्त्री)– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 28-02-2024

नरेंद्र मोदी, शास्त्री जी के विजन को आगे बढ़ा रहे हैं  (विभाकर शास्त्री)– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

कांग्रेस ने गांधी जी एवं शास्त्री जी की विचारधारा को त्याग दिया है (विभाकर शास्त्री)

सपा और कांग्रेस का चरित्र एक जैसा (श्रृचा सिंह)

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के प्रपौत्र विभाकर शास्त्री जी  और पूर्व इलाहाबाद विश्वविद्यालय की अध्यक्ष श्रृचा सिंह का बीजेपी जॉइनिंग के बाद प्रयागराज भाजपा कार्यालय आगमन पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया इस अवसर पर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए विभाकर शास्त्री ने कहा कि कांग्रेस पूज्य महात्मा गांधी एवं पूर्व लाल बहादुर शास्त्री जी की विचारधारा को त्याग चुकी है और तुष्टिकरण की विचारधारा को बढ़ावा दे रही है जिसके कारण कांग्रेस आज हाशिए पर है और आगामी लोकसभा के चुनाव में लोकसभा के अंदर दर्शक दीर्घा बनकर रह जाएगी उन्होंने आगे कहा कि शास्त्री जी ने जय जवान जय किसान का नारा दिया था और इस नारे को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने आगे बढ़ते हुए जय विज्ञान से जोड़ा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जय अनुसंधान से जोड़कर शास्त्री जी के विजन को आगे बढ़ा रहे हैं और उनके नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र और श्रेष्ठ राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर हो चुका है 

      इस अवसर पर सपा छोड़कर भाजपा में आई पूर्व इलाहाबाद विश्वविद्यालय की अध्यक्ष ऋचा सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी सिर्फ एक जाति की पार्टी बनकर रह गई है और कहा कि कांग्रेस और सपा का चरित्र एक जैसा है और इनका भविष्य भी एक जैसा ही होगा और आने वाले लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस और सपा का सूपड़ा साफ होगा

      इसके पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने कहा कि आगामी लोकसभा के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में  एनडीए 400 सीट पर कमल खिलाकर  मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री देशवासी बनाने जा रहे हैं

    मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि इस अवसर पर विभाकर शास्त्री, ऋचा सिंह ,नवनियुक्त सहकारी विभाग के निदेशक उपेंद्र सिंह एवं नगर निगम उपाध्यक्ष सुनीता दरबारी जी का भी स्वागत किया गया और इसके पूर्व विभाकर शास्त्री जी ने बालसन चौराहे पर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी मेडिकल चौराहे पर स्थित लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा और सिविल लाइन चौराहे पर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं हाई कोर्ट स्थित अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया 

   कार्यक्रम का संचालन संजय श्रीवास्तव एवं समापन वरुण केसरवानी ने किया

     स्वागत समारोह में प्रमुख रूप से कुंज बिहारी मिश्रा, रमेश पासी, राजेश केसरवानी ,प्रमोद मोदी, विजय श्रीवास्तव ,शशि वाष्र्णेय, राम जी शुक्ला ,प्रतीक त्यागी,रोहित जायसवाल, रजनीकांत श्रीवास्तव,प्रशांत शुक्ला,यश विक्रम त्रिपाठी, राकेश भारती, नटवरलाल भारती, राघवेंद्र सिंह, सचिन जायसवाल, राजेश गोंड़ नवाब खान एवं सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel