Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

मा0 मुख्यमंत्री जी, उ0प्र0 द्वारा आंगनबाड़ी सहायिका से आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पद पर आनलाइन वैकेन्सी मैनेजमेंट पोर्टल की पारदर्शी प्रक्रिया के तहत प्रतिचयनित/नवप्रोन्नत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र का वितरण लखनऊ से किया गया– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 28-02-2024

आज दिनांक 28.02.2024 को मा0 मुख्यमंत्री जी, उ0प्र0 द्वारा आंगनबाड़ी सहायिका से आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पद पर आनलाइन वैकेन्सी मैनेजमेंट पोर्टल की पारदर्शी प्रक्रिया के तहत प्रतिचयनित/नवप्रोन्नत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र का वितरण लखनऊ से किया गया– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

जिसका सजीव प्रसारण प्रत्येक जनपद में दिखाते हुए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जनपद की नवप्रोन्नत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। उक्तानुक्रम में कलेक्ट्रेट स्थित, संगम सभागार, प्रयागराज में मा0 सांसद, फूलपुर श्रीमती केसरी देवी पटेल, मा0 विधान परिषद सदस्य श्री सुरेन्द्र चौधरी जी द्वारा जनपद प्रयागराज की 93 नवप्रोन्नत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया एवं उन्हें आशीर्वचन के साथ ही नवीन पद पर पूर्ण मनोयोग एवं दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ कार्य किए जाने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री दिनेश सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला स्तरीय अधिकारी (पोषण समिति) एवं समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी/प्रभारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ मा0 सांसद श्रीमती केसरी देवी पटेल के द्वारा दीपप्रज्जवलन के साथ किया गया। अन्त में श्री दिनेश सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रयागराज के द्वारा समस्त आगन्तुकों/प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन किया गया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel