Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

आइये, हम सब मिलकर अपने लखनऊ को स्वच्छ और सुंदर बनायें : नवाबज़ादा सैय्यद मासूम रज़ा, एडवोकेट

Published on: 29-02-2024


लखनऊ : आइये, हम सब मिलकर अपने लखनऊ को स्वच्छ और सुंदर बनायें। इस वक़्त पूरे लखनऊ में विज्ञापन की भरमार है। हर तरफ़ विज्ञापन लगे हुए हैं। विज्ञापन लगाने से शहर की ख़ूबसूरती नष्ट हो रही है। लखनऊ स्मार्ट सिटी बनने के बाद दीवारों पर खूबसूरत पेंटिंग बनायी गयी है। ऐसे दीवारों को भी विज्ञापन लगाने वाले नहीं छोड़ रहे हैं। अभी G 20 समिट के मौक़े पर पूरे शहर की सफ़ाई और खूबसूरत फूल पौधे से सजाया गया था।डिवाइडर और दीवारों की रंगायी और पोतायी नगर निगम और एलडीए, लखनऊ के ज़रिये करायी गयी थी। पान और गुटका खाने वालों ने दीवारों और डिवाइडर्स पर थूकना शुरू कर दिया है उन्हें ना तो किसी का डर है और ना ही शहर को साफ़ सुथरा रखने से मतलब है। ऐसे लोगों के ख़िलाफ़ कोई करवायी नहीं होने से उनका मनोबल बढ़ा हुआ है। ऐसे लोगों के विरुद्ध सख़्त करवायी क़ानून के तहत होनी चाहिए। भारत सरकार और यू. पी सरकार को पान पराग व गुटका को फ़ौरन बंद कर देना चाहिए और ऐसे लोगों के ख़िलाफ़ सख़्त करवायी होनी चाहिये। सिटी स्टेशन के क़रीब हामिद रोड जो कभी हरा भरा हुआ करता था जहां हरियाली थी वहाँ ग़ैर क़ानूनी ढंग से बिना नगर निगम और एलडीए, लखनऊ के अनुमति के पक्की दुकाने बन गयी है। दुकानें बन जाने से हामिद रोड, निकट सिटी स्टेशन की हरियाली बिलकुल ख़त्म हो गयी है। लोगों के द्वारा नालियों पर स्लैब ढाल कर नाला का बहाओ रोक दिया गया है जिस करण नाली का गंदा पानी रोड पर बहता रहता है और तरह तरह की बीमारियों और समस्याएँ पैदा होती जा रही हैं। कुछ अतिक्रमण नगर निगम और पुलिस प्रशासन की तरफ़ से इस जगह की हटाई गयी मगर फिर अतिक्रमण हो गया। एक बार अतिक्रमण हटने के बाद दोबारा अतिक्रमण होता है तो उस एरिया की पुलिस प्रशासन को ज़िम्मेदार ठहराना चाहिए। माननीय मुख्यमंत्री से निवेदन है की वह नगर निगम और एलडीए लखनऊ को आदेश दें की वह बिना अनुमति के बनी दुकानें और रोड पर डाली गयी स्लैब को फ़ौरन हटाये और हामिद रोड उसी तरह हरा भरा दिखे जैसा पहले था ऐसा होने से लोगों को साफ़ सुथरा पर्यावरण मिलेगा ।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel