Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

गंगा महोत्सव कार्यक्रम में किन्नर समुदाय द्वारा दिया गया स्वच्छता संदेश– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 29-02-2024

गंगा महोत्सव कार्यक्रम में किन्नर समुदाय द्वारा दिया गया स्वच्छता संदेश– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

गंगा  महोत्सव  कार्यक्रम का अयोजन राज्य  स्वच्छ गंगा मिशन एवं  जिला गंगा समिति  प्रयागराज  के द्वारा संगम   में आयोजित किया गया है  जिसमे किन्नर समुदाय की सहभागिता से  कई कार्यक्रम  आयोजित किए l सबसे पहले नुक्कड़ नाटक तथा गंगा  स्वच्छता पद यात्रा बड़े हनुमान मन्दिर  का शुभारंभ मुख्य अतिथि किन्नर महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरी टीना मां एवम जिला गंगा समिति सचिव  महावीर कौजलगी द्वारा हरी झंडी दिखा कर किया गया l कार्यक्रम में एसडीओ संगीता,कम्युनिकेशन यूनिट हेड  सोनालिका सिंह, जिला परियोजना अधिकारी एशा सिंह , सामाजिक कार्यकर्ता नाजिम नसारी ,सिविल डिफेंस के राकेश  तिवारी व टीम, गंगा टास्क फोर्स, नगर निगम टीम , राजू भईया यूनिवर्सिटी के  छात्रों की टीम, दुकान जी  उपस्थित रही l रैली यात्रा में संगम नोज तक  प्रयागराज तक  किन्नर समुदाय की सहभागिता से सभी  को गंगा स्वच्छता के प्रति स्लोगन के माध्यम से जागरूक किया गया l इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम में किन्नर समुदाय द्वारा खास  गंगा स्वच्छता पर गीत प्रस्तुत कर स्वच्छता का संदेश दिया गया जिसमे मुख्य अतिथि मुख्य वन संरक्षक शेष नारायण  उपस्थित रहेl  सामाजिक कार्यकर्ता नाजिम अंसारी द्वारा सभी अतिथियो का स्वागत किया गया l मौके  पर मुख्य वन संरक्षक ने कहा नदी महोत्सव  जैसे जागरूकता कार्यक्रम गंगा के पुनरुद्धार में जनभागीदारी के महत्त्व पर प्रकाश डालता है और प्रत्येक व्यक्ति को जागरूकता के साथ प्रकृति से तालमेल बनाना होगा। इसी क्रम में टीना मां ने अपने सम्बोधन में जिला गंगा समिति को किन्नरों को समाज की मुख्य धारा में शामिल कराने के  प्रयास और उनको गंगा स्वच्छता अभियान  से जोड़ने हेतु आभार व्यक्त किया और कहा की किन्नर समुदाय गंगा स्वच्छता संदेश लोगो तक पहुंचने के आगे आएगा l डीएफओ महावीर  कौजलगी ने  किन्नर समुदाय भी देश में नए कीर्तिमान स्थापित कर सकता है। उन्हें सिर्फ समाज अवसर मिलने की जरूरत है l  कम्युनिकेशन यूनिट हेड सोनालिका ने कहा गंगा स्वच्छता प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है  और सबको प्रदूषण मुक्त करने के लिए आगे आना चाहिए l डीपीओ एशा सिंह ने नमामि गंगे अभियान में चल रहे विभिन्न गतिविधियों के बारे में अवगत कार्य तथा कार्यक्रम का समापन गंगा स्वच्छता शपथ से किया गया l कार्यक्रम  का संचालन सुधीर सिंह ने किया lकार्यक्रम  के अयोजन में खास सहयोग एनजीओ बीओसी फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं समर्पित ट्रस्ट का रहा l

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel