Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जनता का सुझाव विकसित भारत निर्माण में मील का पत्थर साबित होगी (राजेंद्र मिश्रा)– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 02-03-2024

जनता का सुझाव विकसित भारत निर्माण में मील का पत्थर साबित होगी (राजेंद्र मिश्रा)– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

विकसित भारत मोदी गारंटी संकल्प पत्र सुझाव अभियान  किया गया शुभारंभ

भाजपा महानगर कार्यालय सिविल लाइन में भारतीय जनता पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने आगामी लोकसभा चुनाव हेतु विकसित भारत मोदी की गारंटी संकल्प पत्र सुझाव अभियान का शुभारंभ किया और पत्रकार बंधुओ से कहा कि संकल्प पत्र सुझाव अभियान आगामी 15 मार्च तक प्रयागराज महानगर के सभी मंडल और बूथो पर आयोजित कर जनता जनार्दन से विकसित भारत निर्माण के लिए 90 90 90 20 24 पर मिस्ड कॉल करके सुझाव मांगे जाएंगे और जो बेहतर सुझाव होगा उसे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आगामी लोकसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र में शामिल करेंगे जो विकसित भारत निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा  

  इसके अलावा आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए पत्रकार बंधुओ से कहा कि 3 मार्च को दोपहर 2:00 बजे भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के द्वारा मेहता प्रेक्षागृह मेडिकल कॉलेज के ऑटोटोरियम में विशाल व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, 4 मार्च को शाम 4:00 बजे पत्थर गिरजाघर से सुभाष चौराहे तक नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत महिला मोर्चा के द्वारा मोदी मैराथन का आयोजन किया जाएगा, 5 मार्च को शाम 5:00 बजे महिला मोर्चा के द्वारा प्रत्येक विधानसभा में स्कूटी रैली निकाली जाएगी , 6 मार्च को नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री जी का लाइव संबोधन प्रत्येक मंडलों में एलइडी टीवी लगाकर सुना जाएगा, इस अवसर पर उन्होंने भाजपा प्रयागराज महानगर के द्वारा किए गए कार्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि वोटर चेतना अभियान के तहत प्रयागराज महानगर में 56147 नव मतदाता बनाए गए हैं जो लगभग 10 प्रतिशत की वृद्धि की गई, विकसित भारत संकल्प यात्रा का गारंटी वाला वैन प्रयागराज महानगर के सभी 15 मंडल के 76 वार्डो पर गरीब कल्याण योजनाओं को लेकर चलाया गया जो 37470 गरीबों को सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में शत प्रतिशत सफल रहा, नारी शक्ति वंदन के अंतर्गत तीनों विधानसभाओं में 33% आरक्षण के बधाई हेतु महिलाओं का सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें 15000 महिलाओं ने सहभाग लिया, माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा आयोजित मन की बात कार्यक्रम में प्रयागराज महानगर ने 109 वेंं एवं 110 वें संस्करण में लगातार पूरे काशी क्षेत्र में प्रथम एवं प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त करने का गौरव प्राप्त किया, भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर आदिवासी समाज को जोड़ते हुए हजारों की संख्या में भगवान बिरसा मुंडा की वृहद स्तर पर जयंती मनाई गई, एवं काशी तमिल संगमम, गांव चलो अभियान, स्मार्ट महिला सम्मेलन, शक्ति वंदन चाय पर चर्चा का संवाद, दीवार लेखन कार्यक्रम, पीएम विश्वकर्मा सम्मान योजना, लाभार्थी संपर्क अभियान, का कार्यक्रम शत प्रतिशत सफल आयोजन किया गया और आगे कहा कि लोकसभा चुनाव की दृष्टि से हमारा प्रत्येक बूथ बूथ समिति व पन्ना प्रमुख पूरी तरह से तैयार है जो आगामी लोकसभा के चुनाव में हर बूथो पर कार्यकर्ताओं की मेहनत से कमल खिलेगा

    *कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने किया एवं आभार सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा ने किया* 

  इस अवसर पर *कार्यक्रम संयोजक संजीव जायसवाल*, दीप द्विवेदी, प्रशांत शुक्ला, अनुज कुशवाहा, राकेश भारती, रोहित जायसवाल नीलू शुक्ला, आनंद वैश्य सुदर्शन, संजय श्रीवास्तव एवं सम्मानित पत्रकार बंधु उपस्थित रहे

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel