Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के लखनऊ में 1100 अन्नपूर्णा एवं 79,000 उचित दर दुकानों पर ई-वेइंग स्केल लिंक्ड ई-पाॅस मशीनों के माध्यम से खाद्यान्न वितरण के शुभारम्भ कार्यक्रम का किया गया सजीव प्रसारण– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 03-03-2024

मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के लखनऊ में 1100 अन्नपूर्णा एवं 79,000 उचित दर दुकानों पर ई-वेइंग स्केल लिंक्ड ई-पाॅस मशीनों के माध्यम से खाद्यान्न वितरण के शुभारम्भ कार्यक्रम का किया गया सजीव प्रसारण– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

सरकार के द्वारा बिना किसी भेदभाव के पारदर्शी ढंग से पात्र लोगो को योजनाओं से कराया जा रहा है लाभान्वित-मा0 सांसद, फूलपुर

    मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के शनिवार को लोकभवन लखनऊ में 1100 अन्नपूर्णा एवं 79,000 उचित दर दुकानों पर ई-वेइंग स्केल लिंक्ड ई-पाॅस मशीनों के माध्यम से खाद्यान्न वितरण शुभारम्भ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद में ग्रामसभा मंदर देय माफी, विकास खण्ड भगवतपुर में किया गया। इस अवसर पर जनपद में आयोजित कार्यक्रम में मा0 सांसद फूलपुर श्रीमती केशरी देवी पटेल, मा0 विधान परिषद सदस्य श्रीमती निर्मला पासवान, अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति श्री राजेश कुमार सिंह, जिला आपूर्ति अधिकारी कुंवर दिनेश प्रताप सिंह उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मा0 सांसद फूलपुर श्रीमती केशरी देवी पटेल ने उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के द्वारा गरीबों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। सरकार के द्वारा बिना किसी भेदभाव के पारदर्शी ढंग से पात्र लोगो को योजनाएं से लाभान्वित कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही अच्छा कार्य हुआ है, यह खुशी क्षण है। ई-वेइंग स्केल लिंक्ड, ई-पाॅस मशीन से पारदर्शिता के साथ-साथ घटतौली की भी शिकायत नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि जिन लोगो का राशन कार्ड किसी कारणवश नहीं बन पाया है, वो लोग भी अपना राशन कार्ड बनवाकर योजना का लाभ प्राप्त करें।

इस अवसर पर मा0 विधान परिषद सदस्य श्रीमती निर्मला पासवान ने अपने सम्बोधन में कहा कि जनपद का यह पहला अन्नपूर्णा भवन है। यह बहुत खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा गरीबों के उत्थान के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है, जिनका लाभ पात्र लोग प्राप्त कर रहे है। सरकार के द्वारा बिना किसी भेदभाव के सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास के सिद्धांत पर सभी पात्र लोगो को योजनाओं से लाभान्वित कराया जा रहा है। इस अवसर पर खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगणों के अलावा काफी संख्या लाभार्थीगण उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel