Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने सभी EROs और AEROs के साथ ऑनलाइन बैठक किया, आगामी 4 मार्च से सोशल मीडिया पर चलने वाले 3 दिवसीय IamVerifiedVoter अभियान के सफल आयोजन हेतु निर्देशित किया

Follow

Published on: 03-03-2024

वोटर हेल्पलाइन ऐप वीएचए डाउनलोड करने और आम लोगों को भी डाउनलोड करवाने हेतु प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया

इस अभियान के अंतर्गत सभी पदाधिकारी सुनिश्चित करें कि सभी मतदाता अपना नाम वोटर लिस्ट में मौजूद होने की पुष्टि करें

अभियान का उद्देश्य है कि निर्वाचन के दिन किसी भी मतदाता को वोटर लिस्ट में नाम शामिल होने को लेकर कोई भी शंका या परेशानी न हो…… जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनजर सभी EROs और AEROs को के साथ ऑनलाइन बैठक किया। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारिओं को वोटर हेल्पलाइन एप वीएचए डाउनलोड करने और आम लोगों को भी डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि 4 मार्च 2024 को सुबह 10:00 बजे से जिले के सभी मतदान केंद्रों पर सोशल मीडिया के माध्यम से #IamVerifiedVoter अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत लोकसभा आम चुनाव 2024 को लेकर सभी मतदाताओं में जागरूकता लाने एवं मतदाता सूची में उनके नामों का सत्यापन किया जायेगा।

इस संदर्भ में उन्होंने निर्देश दिया कि सभी EROs और AEROs बूथ निरीक्षण करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि ज्यादा से ज्यादा मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में शामिल होने की पुष्टि करें। अभियान के दौरान सभी बीएलओ अपने बूथ पर नियमित रूप से उपस्थित रहेंगे।

यदि किसी मतदाता का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है अथवा कोई अन्य त्रुटि है तो नाम पंजीकरण करने एवं सुधार आदि हेतु फॉर्म 6 या फॉर्म 8 समर्पित करने हेतु प्रेरित किया जाए। यदि किसी का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है तो फॉर्म 6 और जिनको कुछ सुधार करवाना है तो फॉर्म 8 भरा जायेगा। साथ ही उन्होंने 85 वर्ष से अधिक के वरिष्ट मतदाताओं के सूची का आकलन जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया।

उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त, एसडीएम धालभूम, अपर उपायुक्त समेत अन्य पदाधिकारी ऑनलाइन माध्यम से उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel