Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

मा0 मुख्यमंत्री जी के प्रोजेक्ट अलंकार योजनान्तर्गत विभिन्न कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम का कलेक्टेªट स्थित संगम सभागार में किया गया सजीव प्रसारण– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 03-03-2024

मा0 मुख्यमंत्री जी के प्रोजेक्ट अलंकार योजनान्तर्गत विभिन्न कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम का कलेक्टेªट स्थित संगम सभागार में किया गया सजीव प्रसारण– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

विद्यालयों में शिक्षा के बेहतर माहौल के लिए अच्छे इंफ्रास्टक्चर का होना आवश्यक-मा0 सांसद

मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के कर-कमलों द्वारा रविवार को माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित राजकीय विद्यालयों के जर्जर भवनों का पुनर्निर्माण व अवस्थापना सुविधाओं हेतु प्रोजेक्ट अलंकार योजनान्तर्गत विभिन्न कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्टेªट स्थित संगम सभागार में किया गया। संगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मा0 सांसद इलाहाबाद प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी, मा0 विधायक फाफामऊ श्री गुरू प्रसाद मौर्य, भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री राजेन्द्र मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री पी0एन0 सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

     प्रोजेक्ट अलंकार योजना के अन्तर्गत जनपद में राजकीय बालिका इण्टर कालेज शंकरगढ़, राजकीय बालिका इण्टर कालेज फूलपुर, राजकीय बालिका इण्टर कालेज मुगारी करछना, राजकीय बालिका इण्टर कालेज सैदाबाद, राजकीय बालिका इण्टर कालेज धनुपुर, राजकीय बालिका इण्टर कालेज कटरा, राजकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय दिघिया माण्डा, राजकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय नन्दौत फूलपुर, राजकीय कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय सिरसा एवं राजकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय गोहरी सोरांव में 383.97 लाख रूपये से वृहद निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था उ0प्र0 समाज कल्याण निर्माण निगम द्वारा कराये जायेंगे।

इस अवसर पर मा0 सांसद इलाहाबाद प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि आज का दिन हम सब लोगो के लिए बड़े ही सौभाग्य का दिन है कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सरकार का एक और प्रयास का प्रारम्भ हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की शिक्षा पद्धति नई शिक्षा नीति के आने के बाद बहुत परिवर्तन की उन्मुख हो रही है। कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि अगले 10 साल में भारत का एजूकेशन सिस्टम वर्ड एजूकेशन सिस्टम के बराबर होगा। मा0 सांसद महोदया ने नई शिक्षा नीति के अन्तर्गत अपनी मातृभाषा में शिक्षा प्राप्त करने के लिए मा0 प्रधानमंत्री जी का आभार जताया। मा0 सांसद महोदया ने कहा कि अभिव्यक्ति अपनी भाषा में सबसे सुंदर होती है। हम लोग यूपी के है और हमारी मातृभाषा हिंदी है, इसलिए हिंदी भाषा को ज्यादा बढ़ावा दिया जाना चाहिए। कहा कि भाषाएं सभी सुंदर होती है, उनको सीखना जरूरी है। मा0 सांसद महोदया ने कहा कि विद्यालयों में इंफ्रास्टक्चर का अच्छा होना बहुत आवश्यक है, इससे स्कूलों में शिक्षा का एक बेहतर माहौल बनता है।

इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री राजेन्द्र मिश्रा ने कहा कि शिक्षा, राजनैतिक, सामाजिक एवं आर्थिक क्षेत्र में जो सर्वांगीण विकास हुआ है। केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जो भी योजनाएं है, वे पारदर्शी तरीके से संचालित हो रही है। शिक्षा के क्षेत्र में अद्भुत विकास हुआ है। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्यगण एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 प्रभाकर त्रिपाठी द्वारा किया गया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel