Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

डॉ० साक्षी महाराज सांसद के अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय निगरानी समिति की बैठक संपन्न

Published on: 07-03-2024

पप्पू सिंह(डिप्टी ब्यूरो चीफ,)
उन्नाव।विकास भवन सभागार में मा0 सांसद डाॅ0 स्वामी सच्चिदानन्द हरि साक्षी जी महाराज की अध्यक्षता व जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में मा0 सांसद जी द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण/शहरी पेयजल कार्यक्रम, जल जीवन मिशन अन्तर्गत हर घर नल-हर घर जल, मिड-डे मील एवं सर्व शिक्षा अभियान, कौशल विकास, बाल विकास, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, समेकित विद्युत विकास योजना, ग्रामीण एवं शहरी आवास, ग्रामीण रोजगार, कृषि एवं सिंचाई, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, गौवंश संरक्षण, राष्ट्रीय रूर्बन मिशन, उज्जवला, खाद्य सुरक्षा, रोजगार सृजन, क्षेत्र विकास निधि, गड्ढामुक्ति व पैच मरम्मत, नहरों की सिल्ट सफाई, कूड़ा निस्तारण, औद्योगिक प्रदूषण, विद्युत व्यवस्था, पेंशन, बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, अमृत योजनांतर्गत पार्क निर्माण व तलाबों का सुन्दरीकरण आदि की विस्तृत समीक्षा की गयी।
इस अवसर पर योजनाओं की समीक्षा करते हुए सांसद जी ने कहा कि अधिकारी गण माननीय जनप्रतिनिधियों का निर्धारित प्रोटोकाॅल के तहत सम्मान करंे तथा उनके द्वारा प्रेषित की गयी शिकायतों का तुरन्त संज्ञान लें और कृत कार्यवाही से जन प्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि जिले में कई सड़कों/मार्गों की स्थिति अत्यन्त खराब है, जिसकी वजह से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं, इनका जल्द से जल्द सुधार किया जाए, अन्यथा की स्थिति मंे सम्बन्धित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये कि कोई भी अन्ना पशु खुले में या सड़क पर नहीं दिखना चाहिए।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel