• देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
  • Log In
Sunday, June 29, 2025
  • Login
मानवाधिकार मीडिया
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
  • Log In
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
  • Log In
No Result
View All Result
मानवाधिकार मीडिया
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने जमशेदपुर के बालीगुमा में रखी मेधा डेयरी प्लांट की आधारशिला

Manindar Manish by Manindar Manish
March 7, 2024
in झारखंड
0
मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने जमशेदपुर के बालीगुमा में रखी मेधा डेयरी प्लांट की आधारशिला

◆ मुख्यमंत्री ने कहा – किसानों- पशुपालकों के आय में बढ़ोतरी और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए उठाए जा रहे कई कदम

◆ मुख्यमंत्री बोले – राज्य सरकार के द्वारा दुग्ध उत्पादन से जुड़ने वाले लोगों को अब प्रति लीटर 5 रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी

READ ALSO

डीडीसी ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, यथोचित कार्रवाई को लेकर किया आश्वस्त

संयुक्त सचिव, जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की अध्यक्षता में हुई धरती आबा जनभागीदारी अभियान की तैयारी को लेकर बैठक

◆ मुख्यमंत्री ने कहा – पिछले 4 वर्षों में विकास के जो कार्य किए गए हैं, वह पिछले 19 वर्षों में नहीं हुए

● आदिवासी – मूल वासियों की अस्मिता और सम्मान से कोई समझौता नहीं

● झारखंड की जनजातीय और स्थानीय भाषा- संस्कृति को कर रहे समृद्ध

● दुग्ध उत्पादन में झारखंड को आत्मनिर्भर बनाएंगे

● बेहतर शिक्षा से ही बेहतर समाज और राज्य का निर्माण संभव : श्री चम्पाई सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड

जमशेदपुर (झारखंड)। झारखंड को दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में ना सिर्फ आत्मनिर्भर बनाना है, बल्कि इसे अग्रणी राज्यों की श्रेणी में खड़ा करना है। मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने आज जमशेदपुर के बालीगुमा में मेधा डेयरी प्लांट के भूमि पूजन कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा तथा किसानों- पशुपालकों के आय स्रोत में बढ़ोतरी को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि किसानों की खुशहाली से ही राज्य की समृद्धि संभव है। ऐसे में किसानों को सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा कई कदम उठाए जा रहे हैं।

प्रचार प्रसार नहीं, काम पर विश्वास करती है हमारी सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जो भी योजनाएं बना रही हैं, उसे धरातल पर उतारने का काम कर रही है। हम योजनाओं के प्रचार- प्रसार से ऊपर उठकर उसका लाभ समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कार्य कर रहे हैं। आज राज्य सरकार की योजनाओं से जुड़कर लोग अपने को सशक्त बना रहे हैं।

विकास की नई गाथा लिख रहे हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 4 वर्षों में हमारी सरकार के द्वारा विकास के जो कार्य किए गए हैं, वह पिछले 19 वर्षों में नहीं हुआ। हेमन्त बाबू ने कोरोना जैसी वैश्विक महामारी और तमाम विपरीत परिस्थितियों के बीच अपने कुशल नेतृत्व से जिस तरह विकास को नई रफ्तार दी।

उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। आज झारखंड विकास की नई गाथा लिख रहा है । हेमन्त बाबू ने विकास की जो लकीर खींची है, उसी दिशा में हमारी सरकार आगे बढ़कर राज्य को संवारने का कार्य कर रही है।

आदिवासी- मूल वासियों की अस्मिता और सम्मान से कोई समझौता नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां के आदिवासी-मूलवासी हमेशा हाशिये पर रहे। इनके दुःख- दर्द की किसी ने चिंता नहीं की। ऐसे में झारखंड के अलग राज्य बनने के बाद भी यहां के लोग पिछड़ते ही चले गए। लेकिन, हमारी सरकार आदिवासियों और मूलवासियों की भावना, अस्मिता और सम्मान के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं करेगी। इन्हें सशक्त बनाने का प्रयास शुरू हो चुका है। इन्हें इनका हक और अधिकार हर हाल में मिलेगा।

शिक्षा के बिना विकास संभव नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक बेहतर समाज और राज्य का निर्माण तभी संभव है, जब हमारे बच्चों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा मिलेगी। इसी सोच को ध्यान में रखकर यहां स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस तथा मॉडल स्कूल खोले गए हैं, जहां गरीब बच्चे भी इंग्लिश मीडियम से शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। आर्थिक तंगी से बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं हो, इसके लिए भी कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। झारखंड के गरीब बच्चे भी पढ़ लिखकर एक मुकाम हासिल करें, इसके लिए राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहायता दी जा रही है।

अब प्राइमरी स्कूलों में बच्चे अपनी मातृभाषा में कर सकेंगे पढ़ाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की जनजातीय और स्थानीय भाषा एवं संस्कृति को बचाने और समृद्ध बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में अब राज्य के सभी प्राथमिक विद्यालयों में जनजातीय और अन्य स्थानीय भाषाओं की पढ़ाई शुरू की जाएगी। बच्चे अब अपनी मातृभाषा में पढ़ाई करेंगे। इस दिशा में शिक्षकों की नियुक्ति जल्द होगी।

जेएसएससी की रद्द हुई परीक्षा जल्द ली जाएगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि जेएसएससी की पेपर लीक की वजह से रद्द हुई परीक्षा को लेने की तैयारी शुरू कर दी गई है। यह परीक्षा बहुत जल्द आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को निराश होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि लगभग 30 हज़ार शिक्षकों की बहाली की प्रक्रिया चल रही है। हमारी सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

चांडिल डैम से भूमिगत पाइपलाइन के माध्यम से इस क्षेत्र के खेतों में पहुंचेगा पानी

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान अब सालों भर खेती का कार्य कर सकेंगे। इसके लिए सिंचाई सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चांडिल डैम से भूमिगत पाइपलाइन के माध्यम से खेतों में पानी पहुंचेगा। इसके लिए जल्द योजना बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में आधारभूत संरचनाओं को मजबूत किया जा रहा है।

लगभग 15 हज़ार किलोमीटर ग्रामीण सड़क बनाई जा रही है। अबुआ आवास योजना के तहत 20 लाख लोगों को तीन कमरों का मकान देंगे। गांव और शहर के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना की शुरुआत हो चुकी है। इसके अलावा भी कई और ऐसी योजनाएं चल रही हैं, जो इस राज्य को नई दिशा देगी।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता, कृषि मंत्री श्री बादल, विधायक श्री मंगल कालिंदी, श्री समीर मोहंती और श्री संजीव सरदार, प्रमंडलीय आयुक्त श्री हरि कुमार केशरी, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अरवा राजकमल समेत जिला प्रशासन के कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अन्य महत्वपूर्ण तथ्य

● जमशेदपुर डेयरी प्लांट की मिल्क प्रोसेसिंग की क्षमता प्रतिदिन 50 हज़ार लीटर होगी।

● इस डेयरी प्लांट के चालू होने से 5 हज़ार ग्रामीणों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।

● राज्य सरकार के द्वारा दुग्ध उत्पादन से जुड़ने वाले लोगों को अब प्रति लीटर 5 रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

● मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत लाभुकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से लगभग 3 करोड़ 6 लाख रुपए की राशि का किया हस्तांतरण।

● मुख्यमंत्री ने दुधारू गाय वितरण योजना के तहत 633 लाभुकों के बैंक खाते में 3 करोड़ 89 लाख रुपए की राशि हस्तांतरित की।

● मुख्यमंत्री ने एनडीडीबी सर्विसेज के माध्यम से झारखंड राज्य में कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम का किया शुभारंभ।

● राज्य में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए अब तक 79 को-ऑपरेटिव सोसाइटी का कर लिया गया है गठन।

● राज्य में वर्तमान में ढाई लाख लीटर प्रतिदिन मिल्क प्रोसेसिंग की क्षमता है, जिसे बढ़ाकर 5 लाख लीटर प्रतिदिन करने का है लक्ष्य।

Share

Related Posts

डीडीसी ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, यथोचित कार्रवाई को लेकर किया आश्वस्त
झारखंड

डीडीसी ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, यथोचित कार्रवाई को लेकर किया आश्वस्त

June 13, 2025
संयुक्त सचिव, जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की अध्यक्षता में हुई धरती आबा जनभागीदारी अभियान की तैयारी को लेकर बैठक
झारखंड

संयुक्त सचिव, जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की अध्यक्षता में हुई धरती आबा जनभागीदारी अभियान की तैयारी को लेकर बैठक

June 13, 2025
धरती आबा जनभागीदारी अभियान : सांसद जमशेदपुर, संयुक्त सचिव जनजातीय कार्य मंत्रालय, उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी
झारखंड

धरती आबा जनभागीदारी अभियान : सांसद जमशेदपुर, संयुक्त सचिव जनजातीय कार्य मंत्रालय, उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

June 13, 2025
‘सिंदूर‘ पर सियासत कर रही भाजपा को जनता ने दिया करारा जवाब : राकेश साहू
झारखंड

युवा कांग्रेस नेता राकेश साहू ने एयर इंडिया विमान हादसे पर जताया दुःख

June 12, 2025
उपायुक्त के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त ने की विधि शाखा एवं सामान्य शाखा के कार्यों की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
झारखंड

उपायुक्त के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त ने की विधि शाखा एवं सामान्य शाखा के कार्यों की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

June 12, 2025
उपायुक्त ने बोड़ाम में आदिम जनजाति समुदायों से की मुलाकात, शहद प्रोसेसिंग से जुड़े परिवारों को प्रोत्साहित करने की दिशा में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
झारखंड

उपायुक्त ने बोड़ाम में आदिम जनजाति समुदायों से की मुलाकात, शहद प्रोसेसिंग से जुड़े परिवारों को प्रोत्साहित करने की दिशा में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

June 12, 2025
Next Post
भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ काशी प्रांत द्वारा रोहनिया स्थित कार्यालय पर प्रांत का सम्मेलन संपन्न हुआ– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ काशी प्रांत द्वारा रोहनिया स्थित कार्यालय पर प्रांत का सम्मेलन संपन्न हुआ-- प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

POPULAR NEWS

डी ए वी पब्लिक स्कूल खड़िया में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया महात्मा हंसराज का जन्मदिन

डी ए वी पब्लिक स्कूल खड़िया में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया महात्मा हंसराज का जन्मदिन

April 19, 2025
अनियंत्रित महिंद्रा कार बंद मकान में घुसी, एसआई की मौत, हमराही अन्य घायल

अनियंत्रित महिंद्रा कार बंद मकान में घुसी, एसआई की मौत, हमराही अन्य घायल

February 12, 2025
तुम मुझे खून दो, मैं तुझे आजादी दूंगा के नारों से डी ए वी खड़िया परिसर हुआ गुंजायमान

तुम मुझे खून दो, मैं तुझे आजादी दूंगा के नारों से डी ए वी खड़िया परिसर हुआ गुंजायमान

January 24, 2025
मरीज की जगह एम्बुलेंस ढो रही टायर

मरीज की जगह एम्बुलेंस ढो रही टायर

September 18, 2024
अगर बकरा पालते है तो हो जाए सावधान, एक बकरा चोर गैंग चढ़ा पुलिस के हत्थे 

अगर बकरा पालते है तो हो जाए सावधान, एक बकरा चोर गैंग चढ़ा पुलिस के हत्थे 

February 13, 2025

WEATHER UPDATES

मौसम

EDITOR'S PICK

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में केंद्रीय कारागार नैनी में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

July 25, 2024

जमशेदपुर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रेड क्रॉस भवन में योग का विशेष सत्र आयोजित किया गया

June 21, 2025

हिण्डाल्को प्राइमरी स्कूल यूनिट-2 में ‘ग्रैंड पैरेंट्स-डे’ का हुआ आयोजन

October 3, 2023

ऑपरेशन कन्विक्शन।

January 8, 2024

CRICKET LIVE SCORE

RASHIFAL UPDATES

About Us

मानवाधिकार मीडिया

मानवाधिकार मीडिया एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार वेबसाइट है, जो आपके लिए ताजा और सटीक खबरें लाती है। हमारा उद्देश्य है समाज में जागरूकता फैलाना, मानवीय अधिकारों की रक्षा करना और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सत्य को उजागर करना। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और आपके विश्वास के लिए आभारी हैं। साथ मिलकर, हम एक बेहतर समाज के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।

kamranasadjournalist@gmail.com

Recent Posts

  • अंतराष्ट्रीय वैश्य महा सम्मलेन के रक्तदान शिविर में 340 यूनिट रक्त संग्रह
  • मध्यप्रदेश के छतरपुर जिला में ‘संगठन सृजन अभियान’ के अंतर्गत बन्ना गुप्ता छतरपुर विधानसभा के रामनगर एवं पड़रिया में मंडलम स्तरीय बैठक किया
  • स्वर्णरेखा व खरकई नदी के तटीय और निम्न इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील, नदी किनारे नहीं जाएं, जानमाल की सुरक्षा सर्वोपरि
  • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक, विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में विभागों के बीच समन्वय पर दिया गया बल

RSS मानवाधिकार मीडिया

  • अंतराष्ट्रीय वैश्य महा सम्मलेन के रक्तदान शिविर में 340 यूनिट रक्त संग्रह

Follow us

Our Visitors

Visitors Today
22094
2264522
Total Visitors
365
Live visitors
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
  • Log In

©Copyright 2024, All Rights Reserved For Manavdhikar Media by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

*By registering into our website, you agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.
All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.