Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अर्न्तगत संचालित कार्यक्रमों की मण्डल स्तरीय समीक्षा बैठक– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता

Published on: 07-03-2024

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अर्न्तगत संचालित कार्यक्रमों की मण्डल स्तरीय समीक्षा बैठक– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता

मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अर्न्तगत संचालित कार्यक्रमों की मण्डल स्तरीय समीक्षा बैठक गॉधी सभागार में आयोजित की गई जिसमें प्रयागराज एवं प्रतापगढ़ के संस्थागत प्रसव की उपलब्धि कमशः 54.01 एवं 47.7 होने पर उनके द्वारा असन्तोष व्यक्त किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रतापगढ़ को निर्देशित किया की वे ब्लॉकवार समीक्षा करेंं एवं जिन आशा के द्वारा इस वित्तीय वर्ष में एक भी प्रसव सम्पादित नहीं कराया गया उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए। जननी सुरक्षा योजना, महिला/ पुरुष नसबन्दीे एवं पी0पी0आई0यू0सी०डी० के लाभार्थियों का भुगतान कम होने पर असंतोष व्यक्त करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारीयों को समस्त लम्बित भुगतान आगामी 03 दिनों में कराने एवं प्रत्येक जनपद से तीन कम उपलब्धि वाले ब्लॉक अधीक्षकों को कड़ी चेतावनी देने के निर्देश दिए गए। साथ ही समस्त मुख्य चिकित्सा अधिकारियोें को निर्देशित किया गया कि सरकारी स्वास्थ इकाइयों में जन्म लेने वाले 100 प्रतिशत नवजात शिशुओं को हेपेटाइटिस बर्थ डोज व विटामिन के की डोज लगाया जाना सुनिश्चित किया जाए। अगले माह से उपलब्धि कम पाये जाने पर सम्बन्धित ब्लॉक प्रभारी को प्रतिकूल प्रविष्टी दी जायेगी। जनपद प्रतापगढ़ का आशा भुगतान मण्डल में औसत भुगतान से कम होने पर जिला कम्यूनिटी प्रोसेस प्रबन्धक प्रतापगढ़ को कड़ी चेतावनी दी गयी। 
समीक्षा के दौरान समस्त जनपदों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक दशा में कम से कम प्रति जनपद पॉच आयुष्मान आरोग्य मन्दिर का सर्टिफिकेशन कराया जाना सुनिश्चित करायें। इसके अतिरिक्त जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं उनका नियमानुसार भुगतान कराया जाना सुनिश्चित किया जाए एवं जनपदों में आयोजित होने वाले विभिन्न प्रशिक्षणों की गुणवत्ता में सुधार करया जाना सुनिश्चित करने को कहा। 
बैठक मे अपर निदेशक, संयुक्त निदेशक, मण्डल के जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, मण्डलीय कार्यक्रम प्रबन्धक के साथ साथ मण्डलीय व जनपदीय एन0एच0एम0 टीम उपस्थित थी।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel