Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

Follow

Published on: 07-03-2024

मुख्यमंत्री को संघ के पदाधिकारियों ने विगत 6 मार्च 2024 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत महिला सरकारी कर्मियों को शिशु देखभाल अवकाश अनुमान्य करने के निर्णय को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।

★ महिलाओं को सम्मान दे रही राज्य सरकार

★ शिशु देखभाल अवकाश अनुमान्य करने का निर्णय महिला कर्मियों के लिए तोहफा

रांची (झारखंड)। मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन से आज झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के समक्ष संघ के पदाधिकारियों ने विगत 6 मार्च 2024 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत महिला सरकारी कर्मियों को शिशु देखभाल अवकाश अनुमान्य करने के निर्णय पर हर्ष जताया तथा मुख्यमंत्री के प्रति आभार एवं कृतज्ञता प्रकट की।

मौके पर मुख्यमंत्री के समक्ष संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लिया गया यह एक ऐतिहासिक निर्णय है। विश्व महिला दिवस (8 मार्च) से ठीक पहले लिया गया यह निर्णय राज्य सरकार के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत महिला कर्मियों के लिए एक बेहतरीन तोहफा है।

महिला सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता

मौके पर मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार महिलाओं के सम्मान को लेकर कृतसंकल्पित है। राज्य सरकार महिला कर्मियों के लिए शिशु देखभाल अवकाश अनुमान्य करने का निर्णय कैबिनेट की बैठक में लिया है, इस निर्णय से राज्य सरकार के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत महिला कर्मियों को काफी सुविधा होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार महिलाओं के सम्मान में कई महत्वपूर्ण योजनाओं का संचालन कर रही है। महिला सशक्तिकरण राज्य सरकार की प्राथमिकता में है।

मौके पर मुख्यमंत्री ने समस्त राज्यवासियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।

विदित है कि झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ के पदाधिकारियों द्वारा महिला कर्मियों की सुविधा के लिए शिशु देखभाल अवकाश की मांग पिछले कई वर्षों से की जा रही थी। झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ ने निर्णय के आलोक में खुशी जाहिर की तथा मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।

इस अवसर पर झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ के अध्यक्ष श्रीमती रंजीता हेंब्रम, महासचिव श्री राहुल कुमार, संयुक्त सचिव श्री दिलीप तिर्की एवं श्रीमती मीना सहित श्रीमती सीमा सिंह, श्रीमती मनीषा तिर्की, श्री संजय कुमार, श्रीमती मेरी मड़की, श्रीमती एनी रिंकू कुजूर उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel