Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

मेला पुलिस की सतर्कता के मध्य माघ मेला 2024 का अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि सकुशल संपन्न — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 09-03-2024

मेला पुलिस की सतर्कता के मध्य माघ मेला 2024 का अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि सकुशल संपन्न — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

           आज दिनांक 08.03.2024 को माघ मेला के अन्तिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि पर लाखों श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाकर देवाधिदेव महादेव का दर्शन पूजन कर जलाभिषेक किया । इस दौरान श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन, सुरक्षित स्नान व दर्शन पूजन हेतु व्यापक पुलिस प्रबन्ध किये गये । श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर नागरिक पुलिस, यातायात पुलिस, महिला पुलिसकर्मी, पीएसी के जवान व्यवस्थापित किये गये । पवित्र संगम में जल पुलिस के साथ मोटर बोट व गोताखोरों की नियुक्ति कर स्नानार्थियों / श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत कड़े प्रबन्ध किये गये । इस दौरान एनडीआरएफ / फ्लड कम्पनी के जवानों द्वारा स्नान घाटों पर लगातार सतर्क दृष्टि रखी गयी । सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में ‘सीसीटीवी कैमरे’ के माध्यम से भी सतर्क दृष्टि रखी गयी । *‘पब्लिक एड्रेस सिस्टम’* के माध्यम से सभी श्रद्धालुओं से लगातार अनुरोध किया गया कि सावधानी पूर्वक स्नान करके भगवान भोले नाथ का दर्शन पूजन करते हुए सकुशल अपने गंतव्य को वापस जाए । मेले में आने वाले स्नानार्थियों / श्रद्धालुओं को संगम स्नान व दर्शन पूजन में कोई असुविधा न हो इसके दृष्टिगत मेला क्षेत्र में ही 05 स्थानों पर शिवालयों के निकटस्थ ही पार्किंग की समुचित व्यवस्था की गई जिसके माध्यम से यह प्रयास किया गया कि संगम में आने वाले श्रद्धालुओं को स्नान घाट तथा शिवालयों तक न्यूनतम पैदल चलना पड़े । इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक / प्रभारी माघ मेला डा0 राजीव नारायण मिश्र IPS लगातार मेला क्षेत्र में मौजूद रहकर सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित कराते रहे । 

           प्रभारी माघ मेला द्वारा मेला क्षेत्र के समीप सभी शिवालयों का भ्रमण करतें हुये ड्यूटी पर उपस्थित पुलिस कर्मियों की कुशलक्षेम लेते हुये उनका उत्साहवर्धन किया गया । सकुशल व सुरक्षित स्नान सम्पन्न कराने हेतु पुलिस के आला अफसर लगातार मेला क्षेत्र में डटे रहे महाशिवरात्रि स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं में आस्था के प्रति काफी उत्साह देखने को पाया गया माघ मेला क्षेत्र में आये हुये लगभग 10 लाख स्नानार्थियों ने हर-हर महादेव की उद्घोष के साथ डुबकी लगाकर मनकामेश्वर मन्दिर, सोमेश्वर नाथ मन्दिर, वेणी माधव मंदिर तथा नागवासुकी मन्दिर पहुंचकर भगवान शिव का दर्शन पूजन, जलाभिषेक तथा दान अनुष्ठान कर पुण्य अर्जित किया । पुलिस के उत्कृष्ट प्रबंधन के कारण माघ मेला 2024 का अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि का स्नान व दर्शन-पूजन सकुशल संपन्न हुआ | 

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel