Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

Published on: 10-03-2024

शकील अहमद

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के नेशनल पीजी कॉलेज में 09/03/2024 को राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम द्वितीय एवं तृतीय इकाइयों के द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर देवेंद्र कुमार सिंह तथा लखनऊ विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉक्टर अमरेंद्र कुमार के द्वारा ध्वजारोहण कर तथा माता सरस्वती पर पुष्प एवं माल्यार्पण कर हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ शिविर स्थल की सफाई, सरस्वती वंदना स्वागत गीत एवं लक्ष्य गीत के उपरांत हुआ। मुख्य अतिथि डॉक्टर अमरेंद्र कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवा छात्र-छात्राओं को विभिन्न सामुदायिक सेवा गतिविधियों और कार्यक्रमों में भाग लेने और नेतृत्व करने का अवसर प्रदान करता है साथ ही उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना की शुरुआत इस मकसद से की गई थी कि उच्च शिक्षा से जुड़े विद्यार्थियों में सामाजिक दायित्व, चेतना का विकास हो तथा अनुशासित बने।

प्राचार्य प्रोफेसर देवेंद्र कुमार सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आप युवा है आप में असीमित ऊर्जा है और अपनी ऊर्जा का उपयोग पर्यावरण संरक्षण मतदान करने तथा विकसित भारत बनाने में उपयोग करें आपने बताया कि छात्रों के हित के लिए एन एस एस में बॉयज की नई यूनिट को आने वाले सत्र में जोड़ेंगे।

प्रथम दिवस के मुख्य वक्ता रवीश चौधरी , सनदी लेखाकार (Chartered Accountant) ने छात्रों को विकसित भारत @2047: वॉयस ऑफ यूथ ‘ पर प्रकाश डालते हुए कहा कि व्यक्ति के व्यक्तित्व विकास में शैक्षणिक संस्थानों की अहम भूमिका है कोई राष्ट्र तभी विकसित होता है जब वहां के लोगों का विकास होता है। उन्होंने प्रत्येक विश्वविद्यालय के छात्रों और युवाओं की ऊर्जा को विकसित भारत के सामान्य लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में लगाने की आवश्यकता को भी रेखांकित किया।

सात दिवसीय विशेष शिविर के प्रथम दिवस में 150 छात्राओं ने सहभागिता की कार्यक्रम के अंत में प्रोफेसर पीके सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया समझ कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर पीके सिंह डॉक्टर अर्चना सिंह तथा डॉक्टर प्रणति मिश्रा के निर्देशन में हुआ। दूसरे दिन के कार्यों का कार्य विभाजन कर छात्र छात्राओं ने बहुत ही उत्साहपूर्वक सहभागिता की कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के द्वारा हुआ।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel