• देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
  • Log In
Sunday, June 29, 2025
  • Login
मानवाधिकार मीडिया
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
  • Log In
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
  • Log In
No Result
View All Result
मानवाधिकार मीडिया
No Result
View All Result

गिरिडीह जिला के पीरटांड़ प्रखंड स्थित मकर संक्रांति मेला मैदान, मधुबन में पीरटांड़ मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना का शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन

Manindar Manish by Manindar Manish
March 10, 2024
in झारखंड
0
गिरिडीह जिला के पीरटांड़ प्रखंड स्थित मकर संक्रांति मेला मैदान, मधुबन में पीरटांड़ मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना का शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गिरिडीह वासियों को पीरटांड़ मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना की दी सौगात। 639.20 करोड़ रुपए की लागत से योजना का होगा निर्माण।

8,531 हेक्टर भूमि होगी सिंचित। गिरिडीह जिला के पीरटांड प्रखण्ड के 17 पंचायत की आबादी को मिलेगा इस सिंचाई योजना का लाभ। कुम्हरलालो, भरती चलकरी, चिरकी, मधुबन, बाँध, चिलगा, पालगंज, नावाडीह, विशनपुर, खरपोका, सिमराकोड़ी, हरलाडीह, मंडरो, खुखरा, तुइओ, बंदगाँव एवं कुडको पंचायत के लोगों को होगा लाभ।

READ ALSO

डीडीसी ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, यथोचित कार्रवाई को लेकर किया आश्वस्त

संयुक्त सचिव, जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की अध्यक्षता में हुई धरती आबा जनभागीदारी अभियान की तैयारी को लेकर बैठक

दामोदर-बराकर बेसिन अंतर्गत कुम्हरलालो पंचायत अंतर्गत दुधनिया ग्राम के समीप बराकर नदी पर एक वीयर/बराज का निर्माण किया जाएगा एवं पम्प मोटर से जल पाईपलाईन के माध्यम से चिन्हित क्षेत्र में चकवार सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा।

योजना का कार्य 3 (तीन) वर्ष में पूर्ण करने का रखा गया है लक्ष्य

★ राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचना लक्ष्य

★ पीरटांड़ आदर्श क्षेत्र के रूप में विकसित होगा

★ हर खेत में पानी पहुंचाने की दिशा में आगे बढ़ रही राज्य सरकार

गिरिडीह (झारखंड)। मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार जन आकांक्षाओं के अनुरूप राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। राज्य सरकार झारखंड के छोटे-बड़े किसानों के खेतों तक सिंचाई हेतु पानी पहुंचने के लिए कृत संकल्पित है। “पीरटांड़ मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना” एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका आज यहा शिलान्यास हो रहा है। इस योजना का लाभ मिलने से यहां के किसान भाइयों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार राज्य के आदिवासी, मूलवासी, किसान, मजदूर, दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक सहित सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को अपने पैरों पर खड़ा करने की दिशा में योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड खनिज संपदाओं वाला प्रदेश है, परंतु यहां की खनिज संपदाओं का उपयोग झारखंड के लोगों के उत्थान के लिए आज तक नहीं किया जा सका है।

झारखंड की खनिज संपदाओं का लाभ दूसरे प्रदेश के लोगों ने उठाया है। झारखंड के संसाधनों से दूसरे राज्यों ने अपनी चमक बिखेरी है। उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने आज गिरिडीह जिला के पीरटांड़ प्रखंड स्थित मकर संक्रांति मेला मैदान, मधुबन में “पीरटांड़ मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना” के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

पीरटांड़ क्षेत्र आदर्श क्षेत्र के रूप में विकसित होगा

मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने झारखंड प्रदेश के किसान भाईयों के खेतों में सिंचाई के लिए एक मीटर पाइपलाइन भी बिछाने का कार्य नहीं किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार यहां के कृषक परिवारों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए पाइपलाइन के माध्यम से किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड में किसान साल भर में तीन फसल की उपज कर सके यह हमारा लक्ष्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गिरिडीह झारखंड आंदोलन की धरती रही है। दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन ने इसी धरती से झारखंड आंदोलन को धार देने का काम किया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गिरिडीह की भूमि से मुझे भी बहुत लगाव है, यही कारण है कि राज्य की बागडोर संभालने के चंद दिनों में ही मैं कई बार गिरिडीह दौरे पर रहा हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में गिरिडीह जिला का पीरटांड़ क्षेत्र आदर्श क्षेत्र के रूप में विकसित होगा। गिरिडीह कोयला क्षेत्र तथा औद्योगिक संस्थानों वाला क्षेत्र रहा है, परंतु विडंबना है कि इसी जिला से सबसे ज्यादा लोग पलायन करने को मजबूर हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण के समय हेमन्त जी की सरकार ने गिरिडीह जिला के सभी प्रवासी मजदूरों को वापस घर लाने का कार्य किया था। उनकी सरकार ने जीवन तथा जीविका को बचाने का एक सफल प्रयास के साथ-साथ देशभर में एक बेहतर हेल्थ मैनेजमेंट का उदाहरण पेश किया था।

हर खेत में पहुंचाएंगे पानी

मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि लघु-मध्यम सभी वर्ग के कृषकों के खेत में पाइपलाइन के माध्यम से पानी पहुंचाने का कार्य उनकी सरकार कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस राज्य के खेत ऊपर-नीचे तथा असमतल प्रवृत्ति के हैं। यहां के खेतों पर पाइपलाइन के माध्यम से ही पानी पहुंचाई जा सकती है। पाइपलाइन के माध्यम से पानी पहुंचने पर खेतों को कोई क्षति भी नहीं पहुंचेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गिरिडीह में डीवीसी जैसा प्रोजेक्ट पुराने जमाने से चल रहा है। गिरिडीह के विस्थापितों को आज तक कोई लाभ नहीं पहुंचा। मुख्यमंत्री ने उपस्थित सभी लोगों से अपील किया कि आप सभी लोग झारखंड के माटी के पुत्र हैं। हम सभी लोगों को आपस में मिलजुल कर झारखंड को संवारना है। ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी लोगों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।

यहां की सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार राज्य के 20 लाख आवासविहीन जरूरतमंद पात्र लोगों को अबुआ आवास योजना का लाभ देने के लिए प्रतिबद्ध है। अबुआ आवास योजना के प्रथम फेज में चयनित लाभुकों को डीबीटी के माध्यम से प्रथम किस्त की राशि भेजी जा चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हेमंत जी की सरकार ने बुनियादी व्यवस्थाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से जिन योजनाओं को स्वीकृति दी थी उन योजनाओं को वर्तमान राज्य सरकार धरातल पर उतार रही है। राज्य के भीतर 15 हजार किलोमीटर सड़क निर्माण का कार्य प्रगति पर है।

इस अवसर पर मंत्री श्री बसन्त सोरेन, विधायक श्री सुदिव्य कुमार, विधायक श्री इरफान अंसारी, पूर्व विधायक श्री जयप्रकाश वर्मा, प्रधान सचिव पथ निर्माण विभाग श्री सुनील कुमार, जल संसाधन विभाग के सचिव श्री प्रशांत कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अरवा राजकमल सहित जिले के उपायुक्त समेत जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Share

Related Posts

डीडीसी ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, यथोचित कार्रवाई को लेकर किया आश्वस्त
झारखंड

डीडीसी ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, यथोचित कार्रवाई को लेकर किया आश्वस्त

June 13, 2025
संयुक्त सचिव, जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की अध्यक्षता में हुई धरती आबा जनभागीदारी अभियान की तैयारी को लेकर बैठक
झारखंड

संयुक्त सचिव, जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की अध्यक्षता में हुई धरती आबा जनभागीदारी अभियान की तैयारी को लेकर बैठक

June 13, 2025
धरती आबा जनभागीदारी अभियान : सांसद जमशेदपुर, संयुक्त सचिव जनजातीय कार्य मंत्रालय, उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी
झारखंड

धरती आबा जनभागीदारी अभियान : सांसद जमशेदपुर, संयुक्त सचिव जनजातीय कार्य मंत्रालय, उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

June 13, 2025
‘सिंदूर‘ पर सियासत कर रही भाजपा को जनता ने दिया करारा जवाब : राकेश साहू
झारखंड

युवा कांग्रेस नेता राकेश साहू ने एयर इंडिया विमान हादसे पर जताया दुःख

June 12, 2025
उपायुक्त के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त ने की विधि शाखा एवं सामान्य शाखा के कार्यों की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
झारखंड

उपायुक्त के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त ने की विधि शाखा एवं सामान्य शाखा के कार्यों की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

June 12, 2025
उपायुक्त ने बोड़ाम में आदिम जनजाति समुदायों से की मुलाकात, शहद प्रोसेसिंग से जुड़े परिवारों को प्रोत्साहित करने की दिशा में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
झारखंड

उपायुक्त ने बोड़ाम में आदिम जनजाति समुदायों से की मुलाकात, शहद प्रोसेसिंग से जुड़े परिवारों को प्रोत्साहित करने की दिशा में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

June 12, 2025
Next Post
वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया: एंजल्स एकेडमी विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव, छात्रों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां:

वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया: एंजल्स एकेडमी विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव, छात्रों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां:

POPULAR NEWS

डी ए वी पब्लिक स्कूल खड़िया में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया महात्मा हंसराज का जन्मदिन

डी ए वी पब्लिक स्कूल खड़िया में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया महात्मा हंसराज का जन्मदिन

April 19, 2025
अनियंत्रित महिंद्रा कार बंद मकान में घुसी, एसआई की मौत, हमराही अन्य घायल

अनियंत्रित महिंद्रा कार बंद मकान में घुसी, एसआई की मौत, हमराही अन्य घायल

February 12, 2025
तुम मुझे खून दो, मैं तुझे आजादी दूंगा के नारों से डी ए वी खड़िया परिसर हुआ गुंजायमान

तुम मुझे खून दो, मैं तुझे आजादी दूंगा के नारों से डी ए वी खड़िया परिसर हुआ गुंजायमान

January 24, 2025
मरीज की जगह एम्बुलेंस ढो रही टायर

मरीज की जगह एम्बुलेंस ढो रही टायर

September 18, 2024
अगर बकरा पालते है तो हो जाए सावधान, एक बकरा चोर गैंग चढ़ा पुलिस के हत्थे 

अगर बकरा पालते है तो हो जाए सावधान, एक बकरा चोर गैंग चढ़ा पुलिस के हत्थे 

February 13, 2025

WEATHER UPDATES

मौसम

EDITOR'S PICK

दिनांक 19.07.2024थाना गंगाघाट, जनपद उन्नाव हत्या का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

July 20, 2024
ट्रंप ने कहा, “भारत सबसे ज्यादा टैक्स लगाता है, अगर मैं राष्ट्रपति बना तो हम भी ऐसा ही करेंगे

ट्रंप ने कहा, “भारत सबसे ज्यादा टैक्स लगाता है, अगर मैं राष्ट्रपति बना तो हम भी ऐसा ही करेंगे

October 12, 2024
सिपाही के बजाय कैमरा से हो वाहन चेकिंग अभियान : सागर तिवारी

सिपाही के बजाय कैमरा से हो वाहन चेकिंग अभियान : सागर तिवारी

March 25, 2025
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने माँ बगलामुखी मंदिर में की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने माँ बगलामुखी मंदिर में की पूजा-अर्चना

July 5, 2024

CRICKET LIVE SCORE

RASHIFAL UPDATES

About Us

मानवाधिकार मीडिया

मानवाधिकार मीडिया एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार वेबसाइट है, जो आपके लिए ताजा और सटीक खबरें लाती है। हमारा उद्देश्य है समाज में जागरूकता फैलाना, मानवीय अधिकारों की रक्षा करना और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सत्य को उजागर करना। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और आपके विश्वास के लिए आभारी हैं। साथ मिलकर, हम एक बेहतर समाज के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।

kamranasadjournalist@gmail.com

Recent Posts

  • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक, विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में विभागों के बीच समन्वय पर दिया गया बल
  • उपायुक्त ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, प्रवासी श्रमिकों एवं बाल श्रम उन्मूलन को लेकर जागरूकता रथ को दिखाया हरी झंडी
  • बारीनगर टेल्को में मोहर्रम को लेकर समिति की बैठक, जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाएगा
  • बिहार तर्ज पर यूपी में भी बनेगा सवर्ण आयोग।डॉ महाचंद्र प्रसाद सिंह

RSS मानवाधिकार मीडिया

  • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक, विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में विभागों के बीच समन्वय पर दिया गया बल

Follow us

Our Visitors

Visitors Today
14696
2257124
Total Visitors
344
Live visitors
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
  • Log In

©Copyright 2024, All Rights Reserved For Manavdhikar Media by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

*By registering into our website, you agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.
All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.