Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत कराए जा रहे विभिन्न कार्यों का निरीक्षण आज मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत ने सभी संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में किया– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 12-03-2024

महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत कराए जा रहे विभिन्न कार्यों का निरीक्षण आज मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत ने सभी संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में किया– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

सर्वप्रथम उ०प्र० जल निगम (नगरीय) द्वारा अलोपीबाग इण्टरमीडिएट पम्पिंग स्टेशन से ममफोर्डगंज सीवेज पम्पिंग स्टेशन तक सीवर पाइप लाइन बिछाने के कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाइप लाइन बिछाने हेतु खोदी गयी ट्रेंच की चौड़ाई मानक के अनुरूप कम पाई गई। साइट पर सम्बन्धित अभियन्ता भी अनुपस्थित थे जिससे यह प्रतीत होता है की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों  द्वारा निरंतर अनुश्रवण नहीं किया जा रहा है। 

तत्पश्चात उन्होंने प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा कराए जा रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया जिसके अंतर्गत लोट्स हॉस्पिटल से कटका रोड़ तक, ओल्ड यमुना ब्रिज क्रॉस करते ही बाएं तरफ महेवा की ओर जाने वाली रोड तथा ओल्ड यमुना ब्रिज (नैनी साइड) महेवा की ओर जाने वाली रोड की दूसरी तरफ लैप्रोसी चौराहा की ओर के मार्ग के चौड़ीकरण, सुदृढीकरण एवं सौंदरीकरण के कार्यों को देखा।

लोट्स हॉस्पिटल से कटका रोड एवं ओल्ड यमुना ब्रिज(नैनी साइड) के कार्यों के निरीक्षण के दौरान जल निकासी हेतु बनायी जा रही ड्रेन की कंक्रीट की गुणवत्ता असंतोषजनक पायी गयी।ओल्ड यमुना ब्रिज से लेप्रोसी चौराहा तक के मार्ग के कार्यों में बिना यूटीलिटी शिफिटिंग (मार्ग में बिजली के पोलो) ही जी०एस०बी० बिछाने का कार्य कर दिया गया है, जो मानक के अनुरूप नहीं है।निर्माण कार्यों में शिथिलता एवं लापरवाही पाये जाने पर सम्बन्धित अवर अभियन्ता के विरूद्ध तत्काल कठोर कार्यवाही करते हुए उसकी जिम्मेदारी तय करने के निर्देश मुख्य अभियंता विकास प्राधिकरण को दिए गए।

इसी क्रम में मण्डलायुक्त ने उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन द्वारा हेता पट्टी में बनाए जा रहे 132 केवी उपखंड की सिक्योरिटी वॉल के कार्यों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माणाधन वाल के कालम और बीम की वर्टिकल एवं होरिजेंटल एलाइनमेंट में कमियां पाई गई। इसके अतिरिक्त प्लास्टर की थिकनेस भी ज्यादा पाई गई जो की मानक के अनुरूप नहीं थी। उपस्थित अधिशासी अभियंता को फटकार लगाते हुए उन्होंने थर्ड पार्टी से इस संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

मण्डलायुक्त ने बाढ़ कार्य खंड द्वारा किला घाट के समीप बनाए जा रहे स्थाई घाट के कार्यों का भी निरीक्षण किया तथा सभी कार्यों को पर्ट के अनुसार, गुणवत्ता पूर्वक पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel