Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु पिंक रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 15-03-2024

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु पिंक रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत स्वीप योजना के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता हेतु शुक्रवार को पिंक रैली का आयोजन किया गया। पिंक रैली को मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव कुमार ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह रैली चन्द्रशेखर आजाद पार्क गेट नम्बर तीन से चलकर हनुमान मंदिर सिविल लाइन, सुभाष चौराहा होते हुए जिला पंचायत सभागार में समाप्त हुई। कार्यक्रम में स्वीप प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक श्री पी0एन0 सिंह ने अधिक से अधिक मतदान के लिए पूरे जनपद के सभी विभागों व संस्थानों को व सभी वर्गों को जोड़ने व जागरूक कर मतदान करने का आह्वाहन किया। पिंक रैली में लगभग 500 स्कूटी सवार पिंक डेªस पहने शिक्षिकाओं के द्वारा मतदाता जागरूकता के नारे व भारत माता के जयकारा लगाते हुए रैली में पूरे जोश के साथ प्रतिभाग किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री प्रवीण तिवारी ने आधी आबादी को ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए जागरूक करने पर जोर दिया। इस अवसर पर सह जिला विद्यालय निरीक्षक श्री लाल बाबू मौर्य, बी0एस0 यादव, प्रभाकर त्रिपाठी, अनुपम परिहार, देवेन्द्र, शिवऔतार, अखिलेश, शैलपति, जय सिंह सहित सैकड़ों संख्या में शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel