Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

अभियोजन निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा दिये गए निर्देशों के अनुपालन में श्री हरेन्द्र सिंह यादव, अपर निदेशक अभियोजन, झांसी परिक्षेत्र झांसी की अध्यक्षता में नवीन संहिता पर सेमिनार आयोजित किया गया

Published on: 17-03-2024

झांसी-अभियोजन निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा दिये गए निर्देशों के अनुपालन में श्री हरेन्द्र सिंह यादव, अपर निदेशक अभियोजन, झांसी परिक्षेत्र झांसी की अध्यक्षता में नवीन संहिता पर सेमिनार आयोजित किया गया।
अपर निदेशक अभियोजन महोदय ने उपस्थित अधिकारियों को नवीन संहिता की जानकारी देते हुए कहा कि तीन नये आपराधिक कानूनों के अंतर्गत अब भारतीय दंड संहिता की जगह भारतीय न्याय संहिता, क्रिमिनल प्रोसीजर कोड की जगह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता व एविडेंस एक्ट की जगह भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू होगा। इन सभी अधिनियमों के संबंध में विस्तार से उपस्थित अधिकारियों को जानकारी दी गई।श्री जोगेंद्र सिंह बघेल, संयुक्त निदेशक अभियोजन, झांसी द्वारा भारतीय न्याय संहिता 2023, की विभिन्न धाराओं पर प्रकाश डाला गया। श्री राम लगन यादव, संयुक्त निदेशक अभियोजन, ललितपुर द्वारा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023, की इलैक्ट्रानिक साक्ष्य संबंधी सुधार, प्राथमिक एवं द्वितीय साक्ष्य, मौखिक एवं दसतावेजी साक्ष्य, लोक दस्तावेज, सबूत भार एवं सहवर्ती सुधार के बारे में उपस्थित अधिकारियों को जानकारी दी गई। श्री ओमप्रकाश छागला, संयुक्त निदेशक अभियोजन, जालौन स्थान उरई, द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के विभिन्न बिन्दुओं पर प्रकाश डाला गया। इसके अतिरिक्त अन्य अभियोजकों द्वारा भी उपरोक्त अधिनियम के संबंध में अपने अपने विचार व्यक्त किये गए।
सेमिनार में उपस्थित सभी अधिकारियों को 03 नये अधिनियम भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम की प्रतियां भी उपलब्ध कराई गयी।
सेमिनार में जनपद-झांसी से श्री देशराज सिंह, एसपीओ, श्री अखिलेश कुमार मौर्य एवं श्री राजपति, पीओ, श्री प्रदीप कुमार, श्रीमती सौम्या प्रियदर्शिनी, श्रीमती श्रुति उपाध्याय, श्री रवि प्रकाश जायसवाल, श्री सुनील शुक्ला श्री सुनील कुमार गौतम, श्री विष्णु कुमार, सहायक अभियोजन अधिकारी, श्री मृदुल कांत श्रीवास्तव, डीजीसी, श्री रवि गोस्वामी, एडीजीसी, जनपद जालौन स्थान उरई से श्री प्रशान्त मिश्रा, एपीओ, श्री लखनलाल निरंजन, डीजीसी, श्री महेन्द्र विक्रम सिंह, एडीजीसी, श्री उमेश कुमार पांडेय, क्षेत्राधिकारी कोंच, मोह अशरफ , अति निरीक्षक, थाना कालपी, जनपद ललितपुर से श्री दीपक कुमार एवं सुश्री प्रिया श्रीवास्तव, एपीओ श्री राजेश कुमार द्विवेदी, डीजीसी, श्री संजीव लिटौरिया, एडीजीसी, श्री शावेज एवं श्री नरेन्द्र, निरीक्षक के अतिरिक्त विवेचकगण
/पर्यवेक्षणीय अधिकारी उपस्थित रहे।

अभियोजन निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा दिये गए निर्देशों के अनुपालन में श्री हरेन्द्र सिंह यादव, अपर निदेशक अभियोजन, झांसी परिक्षेत्र झांसी की अध्यक्षता में नवीन संहिता पर सेमिनार आयोजित किया गया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel