Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

लोक कल्याणकारी सरकार बनाने के लिए जागरूक मतदाता आवश्यक- डॉक्टर संदीप

Published on: 17-03-2024

झाँसी ;राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी एवं महामंत्री अरुणा शुक्ला ने संयुक्त रूप से बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद के प्रतिष्ठित समाजसेवी डॉ० संदीप सरावगी उपस्थित रहे मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम किया गया। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के गांधी ऑडिटोरियम में झांसी मंडल के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी ने अवगत कराया कि लोकसभा चुनाव की शुरुआत हो चुकी है। भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। देश के 97 करोड़ मतदाता मिलकर मिलकर 543 सांसदों का चुनाव करते हैं। मतदान के माध्यम से हम सभी को अपनी मनपसंद सरकार चुनने का अवसर मिलता है। मतदान का दिन पर्व के रूप में मनाया जाना चाहिये। एक लोक हितकारी सर्व विकास उन्मुख, राष्ट्रवादी सरकार के चयन के लिए अधिक से अधिक मतदान का होना जरूरी है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने अपनी जनपद शाखाओं के माध्यम से प्रदेश के हर जनपद में मतदाताओं को जागरूक करने का कार्यक्रम शुरू किया है। संयुक्त परिषद के अधिकांश कर्मचारी पब्लिक सेक्टर से जुड़े हैं। आम जनता के साथ उनका उनका सीधा जुड़ाव है। खाद्य रसद विभाग के कर्मचारी प्रदेश के किसान, मजदूर एवं अंत्योदय योजना सभी लाभार्थियों के साथ सीधे जुड़े हुए हैं। आंगनबाड़ी एवं लाखों की संख्या में आशा कार्यकर्त्रियां प्रत्येक गांव में घर-घर घुसी हुई है। प्रदेश की शत प्रतिशत आबादी उनके संपर्क में है। समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी एवं शिक्षक आश्रम पद्धति, एकलव्य एवं जनजाति विद्यालयों के माध्यम से प्रदेश के पिछड़े एवं उपेक्षित वर्ग के लोगों, जनजाति एवं आदिवासी परिवारों के साथ जुड़े हुए हैं। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, ऐसे कर्मचारियों का समूह है, जिसके संपर्क में प्रदेश की शत प्रतिशत आबादी है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की महामंत्री अरूणा शुक्ला ने कहा कि चुनाव में सबसे अधिक सक्रिय भागीदारी महिलाओं की होती है। विगत लोकसभा चुनाव में महिलाओं का वोट प्रतिशत पुरुषों के मुकाबले अधिक रहा है। इस बार भी हमारा प्रयास है कि शत प्रतिशत महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉक्टर संदीप सरावगी ने कहा लोकतंत्र के पावन पर्व लोकसभा आम चुनाव की घोषणा हो चुकी है लोकतंत्र में एक सशक्त और लोक हितकारी सरकार चुनने का उत्तरदायित्व आम जनता का होता है क्योंकि आम जनता ही अपने जनप्रतिनिधि चुनकर विधानसभा और लोकसभा में भेजती है और वही जनप्रतिनिधि जनता की समस्याओं को और उनके जनकल्याणकारी कार्यों की योजनाओं को संसद पटल पर रखता है, जिससे देश का समग्र विकास हो सके। चुनाव को सकुशल संपन्न करने का उत्तरदायित्व केंद्र और राज्य के कर्मचारियों का होता है जिनकी कार्य कुशलता और कर्तव्य परायणता से चुनाव निर्बाध रूप से संपन्न होते हैं। किसी भी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी का मुख्य कार्य शासन और कर्मचारियों के बीच सामंजस्य स्थापित करना होता है जिससे कभी दोनों के बीच टकराव की स्थिति ना उत्पन्न हो। जहां तक कर्मचारियों की समस्याओं की बात है तो उनके कुशल प्रतिनिधि अपने सहयोगियों की समस्याओं को भी सरकार के समक्ष रखकर उसका निराकरण कराते हैं। अपने सहयोगियों का सुख-दुख में साथ निभाना भी संगठनों के पदाधिकारियों का उत्तरदायित्व होता है जहां तक मुझे जानकारी है राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश का एक सशक्त कर्मचारी संगठन है जिसके पदाधिकारी कर्मचारियों के हित में बहुत अच्छे कार्य कर रहे हैं। आप सभी का आभार व्यक्त करता हूँ कि लोकतंत्र के इस पावन यज्ञ में आप सभी अपने कर्तव्यों की आहुति दे रहे हैं। निश्चित रूप से हर बार की तरह इस बार भी यह लोकसभा चुनाव आप सभी के सहयोग से सकुशल संपन्न होगा। आगे के क्रम में कर्मचारियों की समस्याओं पर बात करते हुए परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारीने बताया कि आउटसोर्स एवं संविदा कर्मचारियों की समस्याओं से संयुक्त परिषद ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया है। विश्वविद्यालय में कार्यरत स्ववित्त पोषित योजनाओं में कार्यरत कर्मचारियों को नियमित किए जाने के संबंध में भी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने 1 मार्च 2024 को अपर मुख्य सचिव कार्मिक के साथ वार्ता किया था। विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को सेवा निवृत्ति पर 300 दिनों का अवकाश नकदीकरण दिए जाने का प्रकरण भी शासन स्तर पर विचाराधीन है। आशा बहू को निश्चित मानदेय दिए जाने की मांग पर 1 मार्च 2024 को अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक की अध्यक्षता में वार्ता हो चुकी है। सभी कर्मचारियों की वेतन विसंगतियां, समय से पदोन्नति एवम रिक्त पदों को भरे जाने पर भी सरकार के साथ समय-समय पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की वार्ता होती रहती है। लोकसभा चुनाव में संयुक्त परिषद से जुड़े लाखों कर्मचारी अपने संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन करेंगे। अधिक से अधिक मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे एवं देश में एक मजबूत एवं स्थिर सरकार बनाने में मतदान की भूमिका से सबको अवगत कराएंगे। उन्होंने कर्मचारियों से अपील किया है कि चुनाव के समय किसी भी पार्टी के लोक लुभावने वादों में आए बिना अपने विवेक का इस्तेमाल करते हुए निष्पक्ष रूप से एक स्थिर सरकार बनाने के लिए शत प्रतिशत मतदान करें एवं जनता को भी प्रेरित करें। आज की प्रेस वार्ता /बैठक में संयुक्त परिषद के उपाध्यक्ष शहंशाह अली, झाँसी मंडल के अध्यक्ष डॉ० प्रभाकर शास्त्री, मंडल प्रभारीे अनीता जी, नेहा, लक्ष्मी आर्या, सुनील कुमार सिंह, राम लखन मिश्र, सुरेश चंद्र रायकवार, चंद्रशेखर आर्य, बृजेंद्र यादव, राम विनोद सिंह, अभय तिवारी सहित हमीरपुर, झांसी, उरई, ललितपुर के राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों के सैकड़ो की संख्या में शिक्षक एवम् आई टी आई, विश्वविद्यालय के सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष जे एन तिवारी ने की मतदाता जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत
लोक कल्याणकारी सरकार बनाने के लिए जागरूक मतदाता आवश्यक- डॉक्टर संदीप

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel