Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

खेलो इण्डिया अस्मिता सीनियर वीमेन खो खो लीग झाँसी का हुआ भव्य शुभारंभ

Published on: 17-03-2024

झांसी-खेलो इंडिया अस्मिता सीनियर वूमेन खो खो लीग फिजिकल एजुकेशन सोशल वेलफेयर फाउंडेशन एवं बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के सयुंक्त तत्वाधान मे आज दिनांक 17-03-2024 बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के बहुउद्देश्यीय हॉल मे शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नशरीन शेख कार्यक्रम की अध्यक्षता खो खो फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया के महासचिव एम एस त्यागी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप मे राष्ट्रपति से सम्मानित लक्ष्मी कांत शुक्ला ने सर्वप्रथम माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोजित का पहला मैच मध्य भारत और झारखण्ड के मध्य खेला जिसमे झारखण्ड ने मध्य भारत को 35 अंको से हराया। वही दूसरे मैच मे चंडीगढ़ को उत्तर प्रदेश ने 19 अंको से हराया। बाकि समाचार लिखें जाने तक तीसरा मैच कोल्हापुर और विदर्भ के मध्य खेला जा रहा था।
खो खो फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया के महासचिव एम एस त्यागी ने अपने उद्बोधन मे कहा बुंदेलखंड क्षेत्र के झाँसी जिले मे खो खो का राष्ट्रीय स्तर का आयोजन होना बड़ी बात हैं। अभी तक उत्तर प्रदेश मे आयोजित सभी टूर्नामेंट मे से झाँसी का यह टूर्नामेंट शानदार रहा ।उन्होंने बताया की बुंदेलखंड क्षेत्र मे खिलाड़िओ की कमी नहीं हैं। इस आयोजन के देख के ऐसा लगा झाँसी बड़ी मेजबानी भी कर सकता हैं, बुंदेलखंड क्षेत्र मे जल्द कुछ बड़ा करनी की शोगात देने की बात कही। वही मुख्य अतिथि नशरीन ने बताया की झाँसी मेरी चहेती जगह हैं।झाँसी की रानी मेरी प्रेरणा स्त्रोत हैं उनसे काफ़ी कुछ सीखने को मिला। झाँसी मे आकर बहुत अच्छा लगा और बुंदेलखंड की बेटिओं को खेल की ऊंचाइयों पर देख काफ़ी अच्छा लगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष हैप्पी चावला मे महासचिव एम एस त्यागी से बुंदेलखंड मे खेलो इंडिया सेंटर खोलने की बात कही। उन्होंने पूर्ण आश्वासन दिया की जल्द प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम मे अंतराष्ट्रीय निर्णायक सत्य प्रकाश तिवारी एवं नवनीत वर्मा मुख्य भूमिका मे रहें। कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि के रूप मे डॉ रोहित पाण्डेय, बृजेन्द्र यादव, रविकांत खो खो फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया के कोर्डिनेटर,प्रकाश मिश्रा तकनीकी डायरेक्टर अजीत यादव व अवनीश रहें।
प्रो मुकेश पाण्डेय एवम कुल सचिव विनय कुमार सिंह द्वारा सभी खिलाड़िओ को शुभकामना सन्देश प्रेषित की गयी ।
इस मौके पर स्पोर्ट्स ऑफीसर डॉ सूरज पाल सिंह कसाना, जिला क्रिकेट संघ सचिव बृजेन्द्र यादव, जितेन्द्र, सिद्धार्थ, धर्मेंद्र कुशवाहा, हरि कुशवाहा, स्वेता राय, शिवानी ,अभिषेक, अर्जुन सिंह, गजेंद्र, अभय, मलय, अनुराग, नीलेश, अजरुदीन, आकाश उपस्थित रहें।

मुख्य अतिथि नशरीन शेख अर्जुन आवर्दी रही आकर्षण का केंद्र

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel