Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

सीआरपीएफ के फाफामऊ स्थित समूह केंद्र प्रयागराज में डीजी परेड का आयोजन– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता

Published on: 17-03-2024

सीआरपीएफ के फाफामऊ स्थित समूह केंद्र प्रयागराज में डीजी परेड का आयोजन– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता

सीआरपीएफ ने अपनी वर्षों से चली आ रही परंपरा का अनुसरण करते हुए 19 मार्च को मनाए जाने वाले सीआरपीएफ दिवस से ठीक पहले डीजी परेड का अयोजन समूह केन्द्र प्रयागराज में किया। गौरतलब है कि केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल द्वारा हर वर्ष 19 मार्च को

सीआरपीएफ दिवस के रूप में विभिन्न स्थानों पर मनाया जाता है। इस वर्ष सीआरपीएफ दिवस का अयोजन बड़े स्तर पर ग्रुप केंद्र प्रयागराज में किया जा रहा है। ध्यातव्य है कि गत वर्ष सीआरपीएफ दिवस का आयोजन 19 मार्च को छत्तीसगढ़ में किया गया था। सीआरपीएफ दिवस से ठीक 2 दिन पहले डीजी परेड अयोजित करने की परंपरा रही है।

आज आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान महानिदेशक सीआरपीएफ अनीश दयाल सिंह की उपस्थिति में भव्य परेड का आयोजन हुआ जिसमें केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के विभिन्न सेक्टरों की 8 टुकड़ियों ने मार्च पास्ट किया। सीआरपीएफ महानिदेशक ने परेड की सलामी ली। इसके अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले कार्यालयों तथा बटालियनों को ट्रॉफियां प्रदान की गईं तथा कार्मिकों को असाधारण कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर सीआरपीएफ महानिदेशक ने शहीदों को श्रृद्धांजलि भी अर्पित की।

सीआरपीएफ महानिदेशक ने अपने संबोधन में बल के सभी कार्मिकों को उनके अतुलनीय योगदान के लिए ढेरों बधाईयां दी साथ ही सभी से एक सजग योद्धा के तौर पर, आने वाली सभी प्रकार की चुनौतियों का सामना करने के लिए, शारीरिक एवं मानसिक रुप से तैयार रहने का आह्वान किया। 

कार्यक्रम के दौरान सीआरपीएफ के माओवाद निरोधी एवं जंगल वारफेयर में विशेषज्ञता रखने वाले स्पेशल विंग (कोबरा), जम्मू कश्मीर में सीआरपीएफ का आतंकवादनिरोधी दस्ता (क्यूएटी), तथा सीआरपीएफ के विशेष दंगा नियन्त्रण विंग (द्रुत कार्य बल)  द्वारा अभ्यास प्रदर्शन भी किया गया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel