Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

भाजपा मीडिया प्रभारियों को चुनाव तक 10 गुना ज्यादा मेहनत कर पूर्णकालिक कार्यकर्ता बतौर कार्य कर जिम्मेदारी निभाना होगा-के.के.शर्मा राष्ट्रीय प्रवक्ता — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 20-03-2024

भाजपा मीडिया प्रभारियों को चुनाव तक 10 गुना ज्यादा मेहनत कर पूर्णकालिक कार्यकर्ता बतौर कार्य कर जिम्मेदारी निभाना होगा-के.के.शर्मा राष्ट्रीय प्रवक्ता — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

गल्ली से लेकर दिल्ली तक अब केवल बहस इतनी है की क्या एनडीए चार सौ पार होगी या नहीं -प्रेम शुक्ला राष्ट्रीय प्रवक्ता

जिला मीडिया प्रभारी जितना समझ पैदा कर लेता है उतना सफल होता है-दिलीप पटेल काशी क्षेत्र अध्यक्ष 

काशी क्षेत्र मीडिया कार्यशाला में यमुनापार महानगर गंगापार मीडिया प्रभारियों को राष्ट्रीय प्रवक्ताओं का मिला मार्गदर्शन 

20 मार्च 2024 प्रयागराज। चुनाव का विगुल बज चुका है भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारियों को चुनाव तक 10 गुना ज्यादा मेहनत कर पूर्णकालिक कार्यकर्ता बतौर सरकार और संगठन की बातें आमजन तक पहुंचाने का प्रयास पूरे आत्मविश्वास के साथ करना होंगा। जो आपको जिम्मेदारी मिली है वह महत्वपूर्ण है देश मे 18 करोड़ कार्यकर्ताओं है। 750 लगभग जिले है उन 750 जिलों मे एक महत्वपूर्ण जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी आपके कंधे पर पार्टी ने पूरे विश्वास के साथ दिया है उसे समर्पित होकर निभाना होगा। मोदी-योगी सरकार के लाभ से देश प्रदेश जिले गली मुहल्ले का कोई परिवार लाभ से वंचित नहीं है। बस योजनाओं का स्मरण कराने से आपका लक्ष्य एनडीए को 400 पार पहुंचाने में मददगार बनेगा यह बड़ी बात नहीं है, जनता का मूड़ भाजपा के पक्ष में है उक्त बातें काशी क्षेत्र कार्यालय वाराणसी मे जिला मीडिया प्रभारी, जिला सह-मीडिया प्रभारी व लोकसभा मीडिया प्रभारी को सम्बोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता के.के.शर्मा ने कही और मीडिया प्रभारियों को अपने कर्तव्यों को निभाने का महामंत्र देकर प्रशिक्षित किया। राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने कहा गली से लेकर दिल्ली तक अब केवल बहस इतनी है की क्या एनडीए चार सौ पार होगी या नहीं बाक़ी सभी को पता है भाजपा की सरकार बनना तय है मोदी ने 2014 मे कहा 272 प्लस हमने 282 सीटें जीतीं,2019 मे तीन सौ पार का नारा दिया 303 सीटें जीती 2024 मे चार सौ का लक्ष्य है तो चार सौ पार का लक्ष्य संकल्प के साथ पूरा करना है। अध्यक्षता काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल ने करते हुए कहा जिला मीडिया प्रभारी जितना समझ पैदा कर लेता है उतना सफल होता है आज के समय में मीडिया शोशल मीडिया का महत्व जनता तक अपनी आवाज पहचाने का सशक्त माध्यम है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि स्वागत काशी क्षेत्र मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने करते हुए अभी तक के जिला मीडिया प्रभारी के कार्यों से पदाधिकारियों को अवगत कराया। प्रदेश प्रवक्ता डाँ.समीर सिंह , प्रदेश प्रवक्ता अशोक पाण्डेय, प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राय आदि का मार्गदर्शन मीडिया प्रभारियों को प्राप्त हुआ संचालन काशी क्षेत्र सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर ने किया। कार्यशाला में प्रयागराज यमुनापार के जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी, गंगापार मीडिया प्रभारी बृजेश त्रिपाठी, विवेक मिश्रा,सह-मीडिया प्रभारी आरके शर्मा, प्रदीप कुमार मिश्र,विजय सिंह, शिवशंकर शुक्ला, उमेश तिवारी आदि यमुनापार, महानगर, गंगापार, इलाहाबाद, फूलपुर लोकसभा के मीडिया प्रभारी सह-मीडिया प्रभारी मौजूद रहें।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel