Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होली पर्व एवं आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के सम्बंध में बैठक सम्पन्न– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 21-03-2024

पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होली पर्व एवं आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के सम्बंध में बैठक सम्पन्न– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

मिलावटी खाद्य्य पदार्थों के विरूद्ध निरंतर जांच की कार्यवाही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

विद्युत, साफ-सफाई, पेयजल की समुचित व्यवस्था बनाये रखने के दिए निर्देश

पुलिस आयुक्त श्री रमित शर्मा एवं जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में होली पर्व एवं आगामी अन्य त्यौहारों को सकुशल ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत गुरूवार को जिला पंचायत सभागार में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उपस्थित पीस कमेटी के पदाधिकारियों के द्वारा त्यौहारों को सकुशल ढंग से सम्पन्न कराये जाने के सम्बंध में अपने-अपने सुझाव दिए गए, जिसपर जिलाधिकारी ने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।

बैठक में पुलिस आयुक्त श्री रमित शर्मा ने सभी उपजिलाधिकारियों एवं एसीपी को अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहकर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि कोई भी नई परंपरा की शुरूआत न होने पाये। परम्परागत ढंग से ही त्यौहारों को मनाया जाये। उन्होंने संवेदनशील स्थानों का विशेष रूप से भ्रमण किए जाने का निर्देश दिया है।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों, अपर नगर मजिस्टेªटों एवं सभी एसीपी को अपने-अपने क्षेत्रों में पड़ने वाले होलिका दहन स्थलों का भ्रमण कर आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने नगर निगम एवं जिला पंचायतराज अधिकारी को साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने एवं बिजली विभाग के अधिकारियों को मार्गों पर लटकते हुए तारों को तत्काल ठीक कराये जाने के लिए कहा है, इसके साथ ही साथ विद्युत आपूर्ति की समुचित व्यवस्था एवं जल निगम को पेयजल की समुचित व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने अभिहित अधिकारी (फूड आफिसर) को निर्देशित किया है कि मिलावटी खाद्य पदार्थों पर विशेष निगरानी रखे, किसी भी दशा में मिलावटी खाद्य पदार्थ की बिक्री न होने पाये, मिलावटी खाद्य-पदार्थों की बिक्री करने वालो पर कड़ी कार्यवाही की जाये। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर आवश्यक दवाईयों एवं चिकित्सकों की उपस्थिति की व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही साथ उन्होंने एम्बुलेंस की भी समुचित व्यवस्था बनाये रखने के दिए है। जिलाधिकारी ने सभी से आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मिल-जुलकर शांतिपूर्वक त्योहारों को मनाये जाने की अपील की है। इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त श्री एन0 कोलांची के साथ सभी डीसीपी, अपर जिलाधिकारीगणों के साथ अन्य वरिष्ठ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगणों के अलावा पीस कमेटी के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel