Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त ने की प्राधानाध्यापकों के साथ बैठक

Follow

Published on: 22-03-2024

मतदान केन्द्रों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की समीक्षा की, दिए आवश्यक दिशा- निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार ने पीपुल्स एकेडमी, बाराद्वारी में जिले के सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में सरकारी स्कूलों में बनाये गए मतदान केन्द्रों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं के उपलब्धता की समीक्षा की गई।

क्रमवार सभी प्रधानाध्यापकों से उनके विद्यालयों में शौचालय, रैंप, बिजली, पेयजल, आगमन एवं निकास द्वार, रौशनी की पर्याप्त व्यवस्था, विद्यालय भवन की स्थिति आदि के बारी में जानकारी ली गई। साथ ही 27 मार्च से पहले अनिवार्य से दुरूस्त करने का निर्देश दिया गया ।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि वैसे विद्यालय जहां ए.एम.एफ (मूलभूत सुविधा) को लेकर कोई समस्या है तो तत्काल अपने प्रखंड विकास पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर दुरूस्त करायें । उन्होने बताया कि 85 वर्ष से अधिक उम्र के वरीष्ठ मतदाता जो मतदान केन्द्र पर आने में असमर्थ हैं, उनके लिए निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार होम वोटिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, ऐसे मतदाताओं को भी अपने स्तर से जागरूक करें, स्कूलों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संचालित करते हुए बच्चों एवं उनके अभिभावकों को जोड़ें तथा लोकतंत्र में 18+ आयु वर्ग के मतदाताओं की भागीदारी के लिए प्रेरित करें।

ऐसे मतदान केंद्र जहां दिव्यांग मतदाता मतदान करेंगे, उन पर व्हीलचेयर एवं वॉलिंटियर्स की व्यवस्था रहेगी, रैम्प मानक के अनुरूप हो इसे सुनिश्चित करेंगे।

बैठक में डीएसई, डीईओ, एडीपीओ, शिभा विभाग के अभियंता समेत मिडिल एवं हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे।

चुनाव का पर्व, देश का गर्व

वोटकरेगा, जमशेदपुर

मतदान दिवस 25 मई 2024

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel