Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

फुटबॉल स्टेडियम में लोकतंत्र की गूंज, जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल ने हजारों लोगों को एक साथ दिलाया मतदाता शपथ

Follow

Published on: 30-03-2024

“मैं भारत हूं” गीत के माध्यम से मतदान करने के लिए दर्शकों को किया गया प्रेरित

जमशेदपुर (झारखंड)। JRD टाटा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में आयोजित ISL फुटबॉल मैच के दौरान मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया गया। इस क्रम में फुटबॉल मैच के आयोजन के दौरान मतदाताओं को मतदान के अधिकार के प्रयोग का संदेश दिया गया । जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल, उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, सिटी एसपी श्री मुकेश लुणायत, रूरल एसपी श्री ऋषभ गर्ग, पीडी आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी, रेल एसपी श्री प्रवीण पुष्कर, डीटीओ श्री धनंजय समेत जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी इस अवसर पर मौजूद रहे।

मैच के दौरान दर्शकों को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में शामिल किया गया। इस कार्यक्रम में 10 हजार से ज्यादा दर्शकों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल ने मतदाता शपथ दिलाया ।

कार्यक्रम के माध्यम से अपील किया गया कि सभी अपने मतदान के अधिकार का महत्व को समझते हुए आगामी लोकसभा निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। साथ ही योग्य युवा मतदाता जिनका नाम किसी कारणवश अबतक मतदाता सूची में नहीं दर्ज हो पाया है उन्हें फॉर्म 6 भरने, 1950 टोल फ्री नम्बर, वोटर हेल्प लाइन एप, nvsp पोर्टल से नाम निबंधन की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।

इस अवसर पर “मैं भारत हूं” गीत बड़ी स्क्रीन पर दिखाया गया, जिसने दर्शकों में लोकतंत्र की मजबूती के प्रति अपने कर्त्तव्य की भावना पैदा की और उन्हें मतदान के माध्यम से देश के विकास में योगदान करने के लिए प्रेरित किया।

JamkeVote Daalo और

VoteKarega Jamshedur थीम पर आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखा गया तथा सभी ने एक स्वर में लोकतंत्र की समृद्धि के लिए अपनी भागीदारी को लेकर प्रतिबद्धता दोहराई।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel