Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

रेडक्रॉस : 717वें नेत्र शिविर का आयोजन 30 नेत्र रोगियों का हुआ ऑपरेशन

Follow

Published on: 01-04-2024

सोमवार को अंतिम जांच कर दवा, चश्मा के साथ विदा

जमशेदपुर, 31 मार्च। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के सीएसआर कार्यक्रम के तहत आयोजित 717वें नेत्र शिविर के ऑपरेशन सत्र का शुभारंभ बी एल दास, वाईस प्रिन्सिपल, एलआईसी, जोनल ट्रेनिंग सेन्टर, एलआईसी के पूर्व डी.एम. व सक्रिय सदस्य बी.एन.पी. गुप्ता ने रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह एवं राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के अध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल के साथ संयुक्त रूप से ऑपरेशन थियेटर का फीता काटकर किया।

नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. भारती शर्मा एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम ने 30 नेत्र रोगियों के आंखों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण किया।

ऑपरेशन सत्र को सफल बनाने में रेड क्रॉस के वाईस पेट्रन कमल किशोर लड्डा, सक्रिय सदस्य राकेश मिश्र, किशन अग्रवाल, राजेश मोहन प्रसाद, दीपक कुमार शर्मा, प्रकाश मिश्र, प्रकाशभानु महतो ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

कल सोमवार को ऑपरेशन कराये मरीजों के आंखों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच की जायेगी तथा जरूरत के अनुसार दवा, चश्मा के साथ आंखों की देखभाल की जानकारी प्रदान कर उन्हें विदा किया जायेगा।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel