Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

सेंट फ्रांसिस स्कूल ने विद्यालय के मेधावियों को किया पुरस्कृत।

Published on: 01-04-2024

सेंट फ्रांसिस स्कूल ने विद्यालय के मेधावियों को किया पुरस्कृत।

मीरजापुर। हलिया विकास खंड के ड्रमंडगंज देवहट स्थित सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल में रविवार को घोषित वार्षिक परीक्षा परिणाम पर कार्यक्रम हुआ। विद्यालय के प्रबंधक दिवाकर सिंह राजपूत ने मां सरस्वती का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि बच्चों (खासतौर पर बेटियों) को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए जरूर प्रयास करें। इसके बाद स्कूल की अलग अलग कक्षाओं में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले बच्चों को रिपोर्ट कार्ड व मेडल शील्ड तथा स्टडी किट देकर सम्मानित किया गया। आठवीं कक्षा की गौरी सिंह ने 93 फीसद अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा गौरी सिंह को विद्यालय परिवार ने एयर कुलर देकर पुरस्कृत किया।सामाजिक कार्यकर्ता व भाजपा नेता पिंटू केसरी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए विद्याधनं सर्वधनं प्रधानम की व्याख्या की। कहा कि प्रत्येक बच्चों में हुनर छिपा होता है अभिभावकों और शिक्षकों को जरूरत होती है उनके हुनर की पहचान करने की। बच्चों को अपने कर्तव्यों के प्रति ईमानदार रहना चाहिए। पढ़-लिखकर कामायाबी की बुलंदियों को छू कर माता-पिता का नाम रोशन करना चाहिए। विद्यालय के प्रिंसिपल उमर खां ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन पंकज दुबे ने किया।इस दौरान शिक्षिका गौरी सिंह, मीना सिंह, सुषमा केसरी, दिव्या सिंह, लक्ष्मी केसरी, राखी तिवारी, रमजान कुरैशी, अनिरुद्ध सिंह, अजय सिंह, संजय भाई पटेल, विनय कुमार सिंह, सुमित केसरी, रामलाल सरोज सहित अभिभावक मौजूद रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel