Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

Red Cross Jamshedpur : यूसील- रेड क्रॉस का नेत्र शिविर सम्पन्न

Follow

Published on: 01-04-2024

रौशनी पाये लोगों ने लिया मतदान का संकल्प

जमशेदपुर (झारखंड)। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा आयोजित 717वें नेत्र शिविर में आज वित्तीय वर्ष की शुरुआत में 30 नेत्र रोगियों के आंखों की पट्टी खोलकर उन्हें नयी रौशनी दिखाई गयी।

इस अवसर पर नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम ने ऑपरेशन कराये नेत्र रोगियों के आंखों की पट्टी खोली तथा उनके आंखों की जांच की।

यूसील के समाजिक उत्तरदायित्व की भावना से आयोजित नेत्र शिविर के सम्पूर्णता के इस कार्यक्रम में यूसील के नरवा पहाड़ अस्पताल की चिकित्सक डॉ. कंचन भट्टामिश्रा, गिरीश गुप्ता मैनेजर पर्सनल, तपाधीर भट्टाचार्य एडिशनल मैनेज पर्सनल, गाजिया हासदा ने मिलकर नेत्र रोगियों को चश्मा पहनाया व दवा प्रदान किया।

इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, राम मनोहर लोहिया सेवा संस्थान के अध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल, सक्रिय कार्यकर्ता राकेश मिश्रा, श्याम कुमार प्रसाद, आशीष सिंह, अशोक कुमार घोषाल मुख्य रूप से उपस्थित थेँ।

रेड क्रॉस का 718वां नेत्र शिविर स्व. घीसाराम मुसुद्दी, स्व. रामा देवी मुसुद्दी के स्मृति में 6 अप्रैल से 8 अप्रैल तक आयोजित किया जायेगा।

आज नेत्र रोगियो के विदाई के कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के वोटर अवेयरनेस फोरम ने नेत्र रोगियों एवं उनके परिवारों को मतदान के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि 25 मई को जमशेदपुर में लोकसभा चुनाव – 2024 का मतदान होना है।

इसमें सभी योग्य नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें, क्योंकि लोकतंत्र में आपकी सहभागिता का यह सबसे सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम का संचालन रेड क्रॉस के वोटर अवेयरनेस फोरम के जन सम्पर्क पदाधिकारी श्याम कुमार प्रसाद ने किया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel