Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

गहोई वैश्य सेवा मंडल के द्वारा धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह

Published on: 03-04-2024

झाँसी। श्री गहोई वैश्य सेवा मंडल के द्वारा लॉर्ड महाकालेश्वर इंटर कॉलेज में होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं, अध्यापकों एवं गहोई वैश्य समाज के नन्हे मुन्ने बच्चों, और महिलाओं ने सहभागिता की। जिसमें सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति बच्चों द्वारा की गई। महिलाओं के प्रोत्साहन के लिए समाज के द्वारा उनकी भागीदारी और उनके अंदर छुपी प्रतिभा को निखारने के लिए समाज के द्वारा निरन्तर उत्कृष्ट कार्य किया जाता है। गहोई वैश्य सेवा मंडल बाहर बड़ागांव गेट के कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं महिला और बच्चों ने प्रस्तुति की कार्यक्रम में समाजसेवी संदीप सरावगी ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में बड़ागांव गेट के अध्यक्ष एवं समाज के पंच विशाल मातेले, महासचिव शिवकुमार सरावगी, विशाल नौगरैया, राजेश खंताल, संरक्षक कैलाश नारायण, संरक्षक मोहन सेठ, वीरेंद्र खंताल ,अशोक लोहिया, अजय हुका, राकेश लोहिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री गहोई वैश्य पंचायत के सरपंच राम प्रकाश नाछोला द्वारा की गई। पंच संदीप सरावगी, उमेश गुप्ता, प्रदीप नगरिया, अमित सेठ सर जी, कुंज बिहारी सावला, संजय डेगरे, सरावगी, अशोक बरसैयां, संजय पटवारी, मनमोहन गेड़ा, प्रदीप गुप्ता, अन्नू गुप्ता, हेमंत गुप्ता, एमडी बरसैयां द्वारा एवं सभी पंचों के द्वारा दीप प्रज्वलन कर कर माता सरस्वती को माल्यार्पण करके कार्यक्रम की शुरुआत की गईl समाज के सभी गणमान्य व्यक्तियों ने एक दूसरे को चंदन तिलक लगाकर फूल बरसा कर होली खेली। समाजसेवी डॉ० संदीप ने कहा कि होली पर्व भाईचारे का प्रतीक है जिसमें सर्व समाज के सभी लोगों हर्ष उल्लास के साथ होली महापर्व धूमधाम से मनाते हैं। कार्यक्रम के दौरान में विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी,एवं समाज के कई गणमन व्यक्ति उपस्थित रहेl विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली मिलन समारोह बहुत ही धूमधाम और हर्षोल्लाह से मनाया गया l

होली मिलन समारोह में संदीप सरावगी ने प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel