Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जन सामान्य को मतदान के लिए जागरूक करेगा सिविल डिफेन्स : शिवराज सिंह

Published on: 03-04-2024
          

झांसी-लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 का आगाज हो गया हैं, ऐसे में लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने का दायित्व नागरिक सुरक्षा कोर के वार्डनो ने संभाला है। इसीलिए नागरिक सुरक्षा के वार्डेन्स लोगों को शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। यह बात नागरिक सुरक्षा कोर के उप नियंत्रक श्री शिवराज सिंह के आदेशो के अनुपालन में पोस्ट की नियमित मासिक बैठक के आयोजन के अवसर पर वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक श्री सुनील कुमार सिंह एवं प्रभारी सहायक उप नियंत्रक श्री सुमित गौड़ के निर्देशानुसार पोस्ट वार्डन श्री कालका प्रसाद ने गुरूजी मैरिज गार्डन पर आयोजित नगरा प्रभाग की पोस्ट संख्या -02 की मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। बैठक में उपस्थित वार्डनों को डिवीजनल वार्डन श्री भूपेन्द पाल खत्री द्वारा मतदाता जागरूकता शपथ भी दिलायी गयी।
इसके अतिरिक्त हाउस होल्ड रजिस्टर शीघ्रता से पूर्ण किये जाने और फायर फाइटर्स की भर्ती एवं उनके प्रशिक्षण आयोजित कराए जाने पर भी जोर दिया।
बैठक का संचालन करते हुए डिप्टी पोस्ट वार्डन(आरक्षित ) श्री श्याम लाल वार्डन ने कहा कि माह में नवरात्र, रामनवमी, अलविदा जुमा और ईद का त्योहार है। ऐसे में हमेशा की तरह वार्डन पूरी जिम्मेदारी से सामाजिक सौहार्द के लिए तत्पर रहकर ड्यूटी करेंगे। श्री अम्बिका प्रसाद श्रीवास्तव डिप्टी डिवीजन वार्डन ने भी अपने विचार व्यक्त किये। बैठक का आयोजन गुरूजी मैरिज गार्डन पर श्री श्याम लाल जी के सौजन्य से किया गया था।
बैठक में रविंद्र कुमार, राहुल कुमार, सुनीता जर्या,मालती नरेंद्र कुमार, रतनलाल, शिव शंकर, विशाल श्रीवास, विकास श्रीवास, आदि उपस्थित रहे।
अंत में आभार श्री जगमोहन लाल कश्यप द्वारा व्यक्त किया गया।
          

जन सामान्य को मतदान के लिए जागरूक करेगा सिविल डिफेन्स : शिवराज सिंह

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel