Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

थाना झूंसी पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता

Published on: 04-04-2024

थाना झूंसी पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता

थाना झूंसी पुलिस द्वारा थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0- 116/2024 धारा-304/120B भा0द0वि0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त विनीत कुमार पुत्र स्व0 शिवप्रसाद, निवासी 09/109 आवास विकास कालोनी योजना- 3 थाना झूंसी जनपद प्रयागराज को आज दिनांक-04.04.2024 को मुखबिर की सूचना पर टीकर माफी मोड़ थाना क्षेत्र झूंसी से गिरफ्तार किया गया । नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
आवेदिका/वादिनी मुकदमा श्रीमती साधना पत्नी स्व0 शिवप्रसाद, निवासी 09/109 आवास विकास कालोनी योजना- 3 झूंसी, थाना झूंसी जनपद प्रयागराज द्वारा थाना झूंसी पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक- 26.03.2024 की रात को वादिनी के पुत्र विनीत कुमार एवं बहू के बहुत देर से घर लौटने पर वादिनी के पति शिवकुमार ने अपने लड़के पर अपना गुस्सा जाहिर किया। इससे विनीत कुमार ने अपना आपा खोते हुए अपने पिता स्व0 शिवप्रसाद पर हमला कर दिया, जिससे उनके सिर पर अत्यन्त गम्भीर चोटें आईं तथा इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी। इस सम्बन्ध में आवेदिका के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना झूंसी में मु0अ0सं0- 116/2024, धारा- 304/120B भा0द0वि0 बनाम (1) विनीत कुमार पुत्र स्व0 शिवप्रसाद, (2) सरिता देवी पत्नी विनीत कुमार, निवासीगण 09/109 आवास विकास कालोनी योजना- 3 झूंसी, थाना झूंसी, जनपद प्रयागराज पंजीकृत किया गया था ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
विनीत कुमार पुत्र स्व0 शिवप्रसाद, निवासी 09/109 आवास विकास कालोनी योजना- 3 झूंसी, थाना झूंसी, जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 38 वर्ष ।

*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
मु0अ0सं0- 116/2024धारा304/120B भा0द0वि0, थाना झूंसी कमिश्नरेट प्रयागराज।

*आपराधिक इतिहास का विवरण-*
मु0अ0सं0- 92/2022, धारा- 498A/323/354/504/506 भा0द0वि0 व 3/4 DP Act. महिला थाना कमिश्नरेट प्रयागराज।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1.उ0नि0 कपिल कुमार, चौकी प्रभारी छतनाग, थाना झूंसी कमिश्नरेट प्रयागराज।
2.का0 जितेन्द्र कुमार यादव, थाना झूंसी कमिश्नरेट प्रयागराज।
3.का0 योगेश कुमार, थाना झूंसी कमिश्नरेट प्रयागराज। 

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel