Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

नगर केसरवानी वैश्य सभा के तत्वाधान में राम वाटिका कटरा में विराट होली मिलन समारोह का कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता

Published on: 06-04-2024

आज दिनांक 6/04/2024 को नगर केसरवानी वैश्य सभा के तत्वाधान में राम वाटिका कटरा में विराट होली मिलन समारोह का कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ।

समारोह का उदधाटन उच्च न्यायालय कोलकाता पश्चिम बंगाल के न्यायमूर्ति माननीय सूर्य प्रकाश केसरवानी एवम राष्ट्रीय संरक्षक शिव कुमार वैश्य ने दीप प्रज्वलित कर किया तथा कश्यपमुनि के मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

न्यायमूर्ति सूर्य प्रकाश केसरवानी ने होली की बधाई देते हुए कहा कि होली सामाजिक सौहार्द का एक पावन अवसर होता है होली सनातन धर्मावलिम्यो का प्रमुख पर्व है सभी लोग परस्पर भेद भुलाकर एक नई शुरुआत का संकल्प लेते हैं अब होली को विश्व के अनेक देशों में भी मनाया जाता है।

समारोह में जबलपुर से आए संरक्षक राजीव कुमार गुप्ता ने समाज की विभिन योजनाओ पर  प्रकाश डाला, संगठन के माध्यम से केसरवानी समाज को लाभान्वित होने का आग्रह किया एवम होली की बधाई दी।

स्वागतध्यक्ष श्री सतीश चंद्र केसरवानी ने आए हुए अथितियो का स्वागत किया एवम समाज के हरवर्ग को साथ ले कर चलने का आग्रह किया अबीर गुलाल परस्पर गले मिल कर होली की बधाई दी।

राष्ट्रीय संरक्षक शिव कुमार वैश्य ने होली की बधाई देते हुए कहा कि समय आ गया है कि समाज के सभी उपवर्गो को एक हो कर आपसी मन मुटाव भुला कर एकता का परिचय देना चाहिए।

इस अवसर पर समाज के शादी योग्य बालक एवम बालिकाओं के बीच परस्पर बातचीत के द्वारा 25 शादी की सम्भावना व्यक्त की गई जो आगामी सम्मेलन में बिना दहेज की निःशुल्क शादी कराई जायेगी।

कार्यक्रम में वृन्दावन से आए कलाकारों द्वारा वृन्दावन के तर्ज पर फूलो की होली खेली गई एवम मयूर नृत्य किया गया, ब्रजभान द्वारा लोकगीत गाकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

समारोह में जिला अध्यक्ष नारायण केसरवानी एवम नगर सभा के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार केसरवानी (राजू), महामंत्री राजेश केसरवानी, कोषाध्यक्ष सुरेश चंद्र केसरवानी ने आए हुए सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर तथा अंग वस्त्र पहना कर स्वागत किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से वाराणसी से वीरेंद्र कुमार केसरवानी, अवधेश गुप्ता, मिर्जापुर के नगर पालिका परसाद के अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, प्रदेश अध्यक्ष तीर्थराज गुप्ता, प्रदेश महामंत्री प्रमिल केसरवानी, प्रदेश कोषाध्यक्ष रमेश चंद्र केसरवानी, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय वैश्य, सिरसा के चेयरमैन लखन लाल केसरी, एवम ओपी गुप्ता, विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता, योगेंद्र कुमार (लल्ला), जय कृष्ण गुप्ता, श्रीकांत केसरवानी, विनोद केसरवानी, लक्ष्मण केसरवानी, सुधीर गुप्ता, उमेश केसरवानी  अश्वनी केसरवानी, गोपाल जी केसरवानी, भूपेंद्र नाथ गुप्ता, कन्हैया लाल गुप्ता, मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी, नगर महिला अध्यक्ष अर्चना केसरवानी,महामंत्री  कल्पना केसरवानी, तथा समाज के  हजारों की संख्या में महिलाएं एवम बच्चों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का संचालन श्रीकांत केसरवानी एवम धन्यवाद ज्ञापित प्रमिल केसरवानी ने किया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel