Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

ह्यूमन चेन फार वोट में- उमड़ी भीड़ ‘‘आप का मतदान-प्रयागराज की शान‘‘ — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता

Published on: 06-04-2024

ह्यूमन चेन फार वोट में- उमड़ी भीड़ ‘‘आप का मतदान-प्रयागराज की शान‘‘ — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में जनपद प्रयागराज में दिनांक 25.05.2024 को मतदान सम्पन्न होना है। मतदाता पंजीकरण हेतु विशेष पुनरीक्षण अभियान के अन्र्तगत निर्वाचन आयोग द्वारा विभिन्न तिथियों के माध्यम से मतदाता पंजीकरण का कार्य कराया गया है। ऐसे अर्ह मतदाता जिनकी आयु 01.04.2024 को अथवा इसके पूर्व 18 वर्ष हो चुकी है और अब तक मतदाता के रूप में पंजीकरण नहीं कराया जा सका है, उन्हें मतदाता के रूप में पंजीकरण कराये जाने एवं आगामी 25 मई 2024 को शतप्रतिशत मतदान किये जाने के दृष्टिगत जनपद प्रयागराज की सभी विधान सभा क्षेत्रों में स्थित विद्यालयों/स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु मानव-श्रंृखला बनायी गयी। मुख्य कार्यक्रम सुभाष चैराहा सिविल लाइन्स में सम्पन्न हुआ। जिसमें शहर के माध्यमिक विद्यालयों के 10 हजार बच्चे एवं लगभग 3 हजार स्वैच्छिक संगठनों के वालेंटियर्स सम्मलित हुये। सर्वप्रथम जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी, प्रयागराज व मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी स्वीप प्रयागराज तथा श्री0पी0एन0सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक/सहायक नोडल अधिकारी स्वीप तथा गणमान्य जनो द्वारा राष्ट्र के सपूत नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मुख्य मंच पर जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज द्वारा जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मतदान हेतु जिलाधिकारी महोदय की अपील पत्र का वितरण सम्पूर्ण जन मानस में किया गया। मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने अपने सम्बोधन में कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में 25 मई को घरो से निकल कर हम सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना है। मुख्य विकास अधिकारी ने यह भी कहा कि हमारे बच्चे अपने माता-पिता, घर परिवार सहित पास-पड़ोस को भी मतदान हेतु प्रेरित करेगें। जिलाधिकारी महोदय ने अपने उद्बोघन में कहा कि प्रयागराज बुद्धिजीवियों का शहर है अतः यहाॅ का मतदान प्रतिशत आयोग द्वारा अपेक्षित 70 प्रतिशत से अधिक होना चाहिए। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि ऐसे अर्ह मतदाता जिनकी आयु 01.04.2024 को अथवा इसके पूर्व 18 वर्ष हो चुकी है वे 26 अप्रैल 2024 तक मतदाता के रूप में अवश्य रजिस्टर कराये। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि मतदान केन्द्रों पर आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था करायी जा रही है, मतदाताओं को किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं होगी। विशाल मानव-श्रृंखला को देखते हुये जिलाधिकारी ने कहा कि हमारा विश्वास है कि हम लक्ष्य में अवश्य सफल होगें। ह्यूमन चेन फार वोट का यह कार्यक्रम जनपद के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में एक साथ सम्पन्न हुआ। जिला विद्यालय निरीक्षक पी0एन0सिंह ने बताया कि महाविद्यालयों के साथ-साथ जनपद के सभी 1120 माध्यमिक विद्यालयों एवं समस्त प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों, विद्यार्थियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में मानव श्रृंखला बनायी गयी। एक अनुमान के आधार पर सम्पूर्ण जनपद में पाॅच से छः लाख प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभागिता की गयी। कार्यक्रम का संचालन राज्य संदर्भ दाता डाॅ0 प्रभाकर त्रिपाठी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्यालयों के साथ-साथ व्यापार मण्डल, टैम्पो टैक्सी यूनियन, सिविल डिफेन्स, जिला अपराध निरोधक समिति के वालेंटियर भी सम्लित हुये। इस अवसर पर स्वीप आॅइकन सोनाली चक्रवर्ती, अजय कुमार गुप्ता, राजेन्द्र तिवारी (दुकान जी), सुशील खरबन्दा, रघुनाथ द्विवेदी, सहित स्वीप टीम के सह जि0वि0नि0 एल0बी0मौर्य, धमेंन्द्र कुमार सिंह, डाॅ0 बी0एस0यादव, के0के0त्रिपाठी, किरन राय, बृजेश श्रीवास्तव, अनुपम परिहार, श्रीमती एकता शुक्ला, राकेश पाण्डेय, शेष नाथ सिंह एवं जनपद के क्रीडा अध्यापक, कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज के सभी सम्मानित कार्मिक गण की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम  का मुख्य आकर्षण विभन्न विद्यालय के बच्चों द्वारा स्काउट बैण्ड वादन रहा। जिलाधिकारी महोदय द्वारा मतदाता शपथ दिलायी गयी। अन्त में पी0एन0सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज द्वारा सभी के प्रति आभार/धन्यवाद देते हुये कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गयी।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel