Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चैत्र नवरात्रि, रामनवमी एवं ईद-उल-फितर(ईद) के पर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के सम्बंध में बैठक सम्पन्न — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता

Published on: 06-04-2024

पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चैत्र नवरात्रि, रामनवमी एवं ईद-उल-फितर(ईद) के पर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के सम्बंध में बैठक सम्पन्न — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता

विद्युत, साफ-सफाई, पेयजल की समुचित व्यवस्था बनाये रखने के दिए निर्देश

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभागार में उपस्थित लोगो को मतदाता शपथ दिलायी

पुलिस आयुक्त श्री रमित शर्मा एवं जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में चैत्र नवरात्रि, रामनवमी एवं ईद-उल-फितर(ईद) व अन्य पर्वों को सकुशल ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत शनिवार को जिला पंचायत सभागार में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उपस्थित पीस कमेटी के पदाधिकारियों के द्वारा त्यौहारों को सकुशल ढंग से सम्पन्न कराये जाने के सम्बंध में अपने-अपने सुझाव दिए गए, जिसपर जिलाधिकारी ने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।

बैठक में पुलिस आयुक्त श्री रमित शर्मा ने सभी उपजिलाधिकारियों एवं एसीपी को अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहकर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान कोई भी ऐसा आयोजन न करें, जिससे यातायात व्यवस्था बाधित हो। उन्होंने कहा है कि कोई भी नई परंपरा की शुरूआत न होने पाये। परम्परागत ढंग से ही पर्वों को मनाया जाये। उन्होंने संवेदनशील स्थानों का विशेष रूप से भ्रमण किए जाने का निर्देश दिया है।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों, अपर नगर मजिस्टेªटों एवं सभी एसीपी को अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने सभागार में उपस्थिति व्यापारियों, पीस कमेटी के पदाधिकारियों, सम्भ्रांत नागरिकों को आश्वस्त किया कि साफ-सफाई, विद्युत, स्वास्थ्य, पेयजल सहित सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित रहेगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने-अपने विभागों से सम्बंधित व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरूस्त बनाये रखने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने कहा है कि कोई भी नई परंपरा की शुरूआत न होने पाये। परम्परागत ढंग से ही पर्वों को मनाया जाये। उन्होंने इस अवसर पर बैठक में उपस्थिति सभी गणमान्य व्यक्तियों से बढ़-चढ़कर मतदान करने व अन्य लोगो को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करने को कहा है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी को मतदाता शपथ दिलायी। जिलाधिकारी ने सभी से आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मिल-जुलकर शांतिपूर्वक सभी पर्वों को मनाये जाने की अपील की है। इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त श्री एन0 कोलांची के साथ सभी डीसीपी, अपर जिलाधिकारीगणों के साथ अन्य वरिष्ठ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगणों के अलावा पीस कमेटी के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel