Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के समर्थन में ‘ आप ‘ कार्यकर्ताओ का सामूहिक उपवास

Published on: 07-04-2024

कांग्रेस, सपा सहित इंडिया गठबंधन के दलों के नेता भी रहे शामिल।

झांसी-आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री माननीय अरविंद केजरीवाल जी की असंवैधानिक एवं अनैतिक गिरफ्तारी के विरोध में एवं माननीय केजरीवाल जी के समर्थन में arty ke शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर राष्ट्रीय स्तर पर कार्यकर्ताओं द्वारा 'केजरीवाल को आशीर्वाद' कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय उपवास किया गया।

बुंदेलखंड प्रांत झांसी में यह कार्यक्रम शिवाजी नगर स्थित झांसी जिला कार्यालय पर आज दिनांक 7 अप्रैल 2024 को अपरान्ह 11 बजे से सांय 5 बजे तक आम आदमी पार्टी के बुंदेलखंड प्रांत अध्यक्ष श्री विवेक जैन के मुख्य आतिथ्य में तथा आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अरशद खान की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

उपवास कार्यक्रम में उपस्थित इंडिया गठबंधन के झांसी – ललितपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी श्री प्रदीप जैन आदित्य के प्रतिनिधि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव जैन, समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक प्रत्याशी सीताराम कुशवाहा, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत, सहित इंडिया गठबंधन के विभिन्न नेतागणों के अतिरिक्त आम आदमी पार्टी के बुंदेलखंड प्रांत अध्यक्ष श्री विवेक जैन, आम आदमी पार्टी की प्रांतीय उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना गुप्ता, जिलाध्यक्ष अरशद खान, महानगर अध्यक्ष ग्यादीन कुशवाहा आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए केंद्र की मोदी सरकार की दमनकारी नीति पर जमकर निशाना साधा, वक्ताओं ने कहा कि लुभावने वायदे कर सरकार बनाने वाले मोदी ने सरकार बनने के बाद देश की संपत्तियों को अदानी और अंबानी जैसे अपने पूंजीपति मित्रों को बेच दिया। युवाओं, किसानों, महिलाओं , गरीबों एवं वंचितों के लिए कुछ नहीं किया और अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए हिंदू मुसलमान की नफरती राजनीति का सहारा लिया।

जब आम आदमी सहित विपक्ष के विभिन्न नेताओं ने मोदी सरकार की पोल खोलनी शुरू की तो उनकी आवाज दबाने का प्रयास करने वाले नेताओं पर ED, CBI और इनकम टैक्स के फर्जी केस बना कर उनको प्रताड़ित किया।

मोदी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ होने का दिखावा करती है जबकि जिन वपाक्षी नेताओं को सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी बताती है उसको अपने साथ मिलाकर उतना ही बड़ा पद दे देती है।
मोदी सरकार आज संविधान के मूल्यों न्याय, समता, बंधुता की धज्जियां उड़ा रही है, इनकी मंशा 400 पार का नारा देकर दो तिहाई बहुमत हासिल कर संविधान को बदलना है।

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के बुंदेलखंड प्रांत के अध्यक्ष विवेक जैन, प्रांतीय उपाध्यक्ष अर्चना गुप्ता, जिलाध्यक्ष अरशद खान, महानगर अध्यक्ष ग्यादीन कुशवाहा, समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक प्रत्याशी सीताराम कुशवाहा, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, पूर्व सपा विधायक कप्तान सिंह राजपूत, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव जैन, कांग्रेस जिला महासचिव राजपाल बुंदेला,आप सभासद आशीष रायकवार, आप महिला जिलाध्यक्ष सीमा कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष तुलसीदास कुशवाहा, CYSS के प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन साहू, आप अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष साजिद निसार, आशीष तिवारी, आप के पूर्व मेयर प्रत्याशी नरेश ठेकेदार, आप युवा प्रदेश सचिव अतुल आर्य, आप पंचायत प्रकोष्ठ सतेंद्र शर्मा, आप युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष आशीष पाल, जिलामहासाचिव मोहित पिंचोली, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अनुरुद्ध प्रताप सिंह, महानगर उपाध्यक्ष इम्तियाज खान, नीलम चौधरी, देवेंद्र यादव, हजारीलाल राजपूत, राजीव अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

संचालन प्रांतीय सचिव पुत्तू सिंह कुशवाहा ने तथा आभार तिरंगा शाखा के मंडल प्रभारी राजकुमार राव ने किया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel