Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

आम आदमी पार्टी ने INDIA गठबंधन प्रत्याशी को जिताने की जनता से की अपील

Published on: 16-04-2024

झांसी;आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी, सांसद संजय सिंह द्वारा उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं को INDIA गठबंधन प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार प्रसार करने को निर्देशित किया गया हैं.जिसके चलते आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष अरशद खान ने INDIA गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में मंगलवार को प्रेसवार्ता कर गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने की जनता से अपील की और भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा. इस दौरान गठबंधन के अतिरिक्त इंडिया गठबंधन के घटक दल कांग्रेस एवं समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सहित अन्य नेता भी प्रेस वार्ता में मौजूद रहे ।

भाजपा का संकल्प पत्र एक जुमला पत्र, भाजपा बताए दो करोड़ नौकरियां, 15 लाख रुपया, किसानों की आय दुगुनी वादे का क्या हुआ ?
भाजपा के 10 साल के कार्यकाल में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर, 400 का सिलेंडर 1200 का हो गया. आटा, दाल दूध तेल पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे।
लोकसभा चुनाव के लिए जारी भाजपा के संकल्प पत्र को आम आदमी पार्टी ने जुमला पत्र बताया. प्रेसवार्ता करते हुए जिला अध्यक्ष  ने कहा भाजपा के संकल्प पत्र से महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की एमएसपी गायब है .भाजपा की पिछली घोषणाएं जमीन पर आज तक नहीं आ पाई. भाजपा ने पिछले लोकसभा चुनाव में संकल्प पत्र में वादा किया था, 20 करोड़ नौकरियां, काला धन, 15लाख रुपया, किसानों की आय दोगुनी, सभी को पक्का मकान का मोदी जी का वादा क्या हुआ ? भाजपा के 10 साल के कार्यकाल में महंगाई चरम पर है . 400 का सिलेंडर 1200 का हो गया. आटा, दाल दूध तेल पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं .उद्योगपतियों को लूट की छूट है आम आदमी बेहाल है ।जिला अध्यक्ष ने कहा देश में अघोषित इमरजेंसी लगी है फर्जी मुकदमे लगाकर विपक्ष के नेताओं को जेल में डाला जा रहा है , चुनाव के वक्त दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया,  उनको जेल में डालकर प्रचार करने से रोका गया.  भाजपा सरकार ने लोकतंत्र की हत्या की है । जनता जेल का जबाब वोट से देगी ।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के शासनकाल में ईंधन और दवाओं की कीमतें काफी बढ़ गई हैं। "पीएम मोदी के कार्यकाल में, बेरोजगारी 42 वर्षों में सबसे अधिक हो गई। किडनी की बीमारियों, कैंसर और तपेदिक की दवाओं की लागत भी काफी बढ़ गई।"अग्निवीर योजना से युवाओं को धोखा दिया गया था। भाजपा सरकार में नौजवानों को रोजगार मांगने पर लाठियां मिली हैं ।जिला अध्यक्ष ने कहा कि 2024 के चुनाव में गलती से भी भाजपा को वोट न चला जाए अगर भाजपा को वोट दिया तो चुनाव जीतने के बाद भाजपा सरकार संविधान को बदल देगी और देश में खुलेआम तानाशाही का राज होगा इसलिए जनता से अपील करता हू कि भारी मतों से गठबंधन के प्रत्याशी को विजयी बनाएं।
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अरशद खान के अतिरिक्त कांग्रेस के जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, सपा के जिलाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह, आप महानगर अध्यक्ष गयादीन कुशवाहा , अरविंद वशिष्ठ, विजय कुमार कुशवाहा, शकील खान, पुत्तू सिंह कुशवाहा, आशीष तिवारी, राजपाल सिंह बुंदेला, आसिया सिद्दीकी, मजहर अली, अरशद कादरी, अनस मकरानी शोएब मकरानी आदि उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel