Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

संस्था द्वारा महापर्व नवरात्रि- गणगौर- बैसाखी- रामनवमी उत्सव अंतर्गत आनंदोत्सव कार्यशाला संपन्न

Published on: 16-04-2024

झाँसी!!! सामाजिक संस्था नव-प्रभात के तत्वाधान में महानगर महिला प्रकोष्ठ “”कृति”” द्वारा सभी आयु वर्ग की महिलाओं लड़कियों को सशक्त व स्वाबलंबी बनाये जाने के उद्देश्य से नारी अंतर्मन की रचनात्मक / सृजनात्मक प्रतिभाओं का सर्वोत्कृष्ट विकास करने में सहयोगी महिला सदस्यों के आनंद-उल्लास- मनोरंजन समूह ग्रुप “”कृति””फ्रेंडस क्रिएटिविटी क्लब की महिला सदस्यों द्वारा नव उमंग – नव उल्लास महापर्व नवरात्रि -गणगौर -बैसाखी -रामनवमी आनंदोत्सव के शुभ अवसर पर एकदिवसीय नारी सशक्तिकरण संकल्प संग आनंदोत्सव कार्यशाला का आयोजन वृंदावन लाल वर्मा पार्क, झांसी में किया गया

संस्था द्वारा महापर्व नवरात्रि- गणगौर- बैसाखी- रामनवमी उत्सव अंतर्गत आनंदोत्सव कार्यशाला संपन्न

आनंदोत्सव कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संस्था महिला प्रकोष्ठ कृति राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपम अग्रवाल उपस्थित रहीं !!!

आनंद उत्सव कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिया अवस्थी ने की !!!

आनंद उत्सव कार्यक्रम में वीर भूमि झांसी के अलग-अलग क्षेत्रों से अपनी प्रतिभाशाली प्रतिभाओं के साथ सक्रिय उपस्थिति दर्ज करने वाली सभी सखियों ने एकजुट होकर एक दूसरे को परिचय देते हुए, वर्तमान आधुनिक परिवेश में महिलाओं एवं लड़कियों के अंतर्मन में छुपी हुई महारानी लक्ष्मी बाई की शक्ति स्वरूप आभा का विकास एवं संवर्धन कैसे हो??विषय पर विचार विमर्श करते हुए एक-एक कर अपने अपने विचार व्यक्त किए।

आनंदोत्सव में उपस्थित सभी सखियों ने नव उमंग-नव उल्लास महापर्व नवरात्रि -गणगौर- बैसाखी- रामनवमी की पावन बेला पर आयोजित आनंदोत्सव अंतर्गत सखी कुसुम कैथवास् ,नीलम शर्मा एवम शिमला साहू ने नवरात्रि देवी मां एवं सिंह स्वरूप में वं अन्य सभी सखियों ने नवरात्रि विशेष परिधान मे नवरात्रि-गणगौर-बैसाखी – रामनवमी महापर्व का आनंदमई उत्साह,उमंग उल्लास,आनंद से परिपूर्ण बुंदेली लोकगीत, गाने , श्रृंगार भाव प्रेरणा स्लोगन् , नृत्य ,हास्य व्यंग एवं खेलकूद के माध्यम से मनोरंजक वातावरण समायोजित कर स्वयं के अंतर्मन में छुपी हुई प्रसन्नता को सभी सखियों के सानिध्य में हंसी खुशी एवं आत्मिक खुशियों के रूप में महसूस किया।

आनंदोत्सव कार्यशाला में मुख्य अतिथि संस्था अध्यक्ष रूपम अग्रवाल ने आनंदोत्सव कार्यशाला खेलकूद मनोरंजन में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सखियों सुनीता राव, रुचि निगम ,अनीता आशाटिया, मुन्नी सोनी को विशेष सरप्राइस गिफ्ट देकर सम्मानित किया।

आनंदोत्सव कार्यशाला के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि संस्था अध्यक्ष रूपम अग्रवाल ने वीर भूमि झांसी सहित संपूर्ण भारतीय राष्ट्र की सभी सखियों को उदबोधित करते हुए कहां कि भारतीय संस्कृति में मनाए जाने वाले प्रत्येक तीज त्योहारों का एकमात्र उद्देश्य प्राणीमात्र में विश्व बंधुत्व की भावना उत्पन्न करने के साथ-साथ मानवीय अंतरमन में स्नेह- प्रेम -करुणा- दया जैसे दिव्य ज्ञान चक्षु खोलने का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य है!!!
उन्होंने कहा कि आज के वक्त में जब मानवीय संवेदनाएं प्रकृति से दिन प्रतिदिन समाप्त होती जा रही है एवं जन हृदय में मानवीय मानवता की संवेदना दिन प्रतिदिन वेदना एक दर्द के एहसास का नाम बन चुकी है ऐसे समय में यह महत्वपूर्ण आवश्यकता है की सभी आयु वर्ग के जन समुदाय भारतीय संस्कृति की दिव्य आभा से परिपूर्ण प्रत्येक तीज त्योहारों के वास्तविक अर्थ को समझे एवं प्रत्येक तीज त्योहारों के उद्देश्य पूर्ण आनंद एवं उल्लास को अपने जीवन में समाहित करने का पूर्ण प्रयास करें जिससे आपके जीवन की आनंदमई आभा जन- जन के जीवन हृदय में दिव्य आनंद के स्त्रोत का प्रादुर्भाव कर सके

आनंद उत्सव कार्यक्रम का संचालन अनुशासन संयोजिका अर्चना अग्रवाल ने किया

अंत में संस्था अनुशासन निगरानी प्रभारी सौरभ अवस्थी ने सभी का आभार व्यक्त किया

आनंद उत्सव कार्यक्रम में रूपम अग्रवाल ,प्रिया अवस्थी,अर्चना अग्रवाल सहित प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सभी सखियों, सम्मानित सदस्यगणों एवम मीडिया बंधुओ का विशेष सहयोग एवं योगदान सराहनीय रहा

व्हाट्सएप्प 9889744303

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel