Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

मण्डलायुक्त ने मतदाता जागरूकता का संदेश देने के निकाली गयी बाईक रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 17-04-2024

मण्डलायुक्त ने मतदाता जागरूकता का संदेश देने के निकाली गयी बाईक रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

मण्डलायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के प्रत्येक मतदाता को 25 मई को घरों से निकलकर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करने के लिए कहा

    मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत, जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल, नोडल अधिकारी स्वीप/मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव कुमार व ज्वाइंट मजिस्टेªट श्री अनुभव के साथ मंगलवार को केपी इण्टर कालेज ग्राउण्ड में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अन्तर्गत 25 मई को जनपद में होने वाले मतदान में अधिक से अधिक लोगो को मतदान करने के प्रति जागरूक करने हेतु माध्यमिक शिक्षा विभाग के सौजन्य से लगभग 3000 से अधिक मोटर साईकिल/स्कूटी रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली के पूर्व जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक व शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण कतारबद्ध ढंग से खड़े होकर एवं अपने-अपने वाहनों में मतदाता जागरूकता सम्बंधी स्टीकर लगाकर लोगो को अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने तथा अधिक से अधिक लोगो को मतदान किए जाने हेतु प्रेरित करने के लिए प्रोत्साहित किया। यह मोटर साईकिल/स्कूटी रैली जगततारन गल्र्स इण्टर कालेज, भारद्वाज मुनि आश्रम, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, लल्लाचुंगी चैराहा, बैंक रोड़ चैराहा, भारत स्काउट गाइड, लक्ष्मी चैराहा, कचहरी चैराहा, कचहरी मोड़, लखनऊ रोड़, पुलिस लाईन, धोबीघाट चैराहा, चैधरी चुन्नी लाल चैराहा, एजी आफिस, एकलव्य चैराहा, पत्थर गिरजाघर, सुभाष चैराहा, सिविल लाइन हनुमान मंदिर, हिंदू हाॅस्टल होते हुए पुनः के0पी ग्राउण्ड में समाप्त हुई। कार्यक्रम में साई बंधुओं के द्वारा ‘‘आओ मतदान करें हम’’ व सेंट एंथोनी गल्र्स इण्टर कालेज की छात्राओं के द्वारा मतदाता जागरूकता सम्बंधी गीत एवं राजकीय गल्र्स इंटर कॉलेज की क्षात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किए गए।

    कार्यक्रम स्थल पर ‘‘मैं 25 मई, 2024 को अवश्य मतदान करूंगा, माई वोट माई पाॅवर’’, लिखे संदेश के साथ बनाये गये सेल्फी प्वाइंट पर मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत, जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल, नोडल अधिकारी स्वीपध्मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव कुमार, ज्वाइंट मजिस्टेªट श्री अनुभव व जिला विद्यालय निरीक्षक श्री पी0एन0 सिंह के साथ सेल्फी खिंचवाई। सेल्फी प्वाइंट पर कार्यक्रम में आयें हुए सभी लोगो के द्वारा सेल्फी ली गयी।

   कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत ने कहा कि मैं चन्द्रशेखर आजाद की धरती पर आप सभी जोश से भरे हुए प्रयागराजवासियों का स्वागत करता हूं। इस गर्म मौसम में आने वाला यह 25 मई का दिन आपके लिए परीक्षा का दिन है। हमें कोमल व कमजोर नहीं बनना है और दृढ़संकल्प के साथ घर से निकलकर मतदान अवश्य करना है। उन्होंने कहा कि मैं आपके सामने शपथ लेता हूं कि 25 मई को मैं मतदान अवश्य करूंगा, मेरे साथ आप भी शपथ लीजिए कि अपने घरवालों, पड़ोसियों के साथ आप मतदान अवश्य करेंगे। मैं आशा करता हूं कि मतदान करने के लिए लोगो को जागरूक करने हेतु आज आपने यह मशाल जो जलाई है, वह आगे बढ़ेगी और घर-घर जाएंगी।

     कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल ने कहा कि रैली के माध्यम से आप सभी जनपद वासियों को मतदान हेतु जागरूक, प्रेरित व प्रोत्साहित करें कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनायें। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगो को मतदाता जागरूकता शपथ दिलायी।  

     इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक श्री पी0एन0 सिंह के द्वारा मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का स्वागत करते हुए स्वीप कार्यक्रम के उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 01 अप्रैल, 2024 को जो भी 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर लिए है और उन्होंने अभी तक अपना मतदाता सूची में पंजीकरण नहीं कराया है, वे सभी लोग 26 अप्रैल तक अपना नाम मतदाता सूची में अंकित करा सकते है। कार्यक्रम का संचालन राज्य संदर्भ दाता  डॉ0 प्रभाकर त्रिपाठी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त -नगर निगम, सह जि0वि0नि0 श्री एल0बी0 मौर्य, डॉ0 बी0एस0यादव, माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारीध्कर्मचारीगणों सहित भारी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं व विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel