Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

पार्टी और जनता के बीच की कड़ी हैं बूथ अध्यक्ष, उनका सम्मान सबसे ऊपर – डॉ. राजेश्वर सिंह

Published on: 20-04-2024

भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल: विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति से मिलकर सुनी जा रहीं उनकी समस्याएँ

वृहद् जनसंपर्क एवं जनसंवाद : सरोजनीनगर भाजपा कार्यकर्ताओं को विधायक ने किया सम्मानित

लगातार कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर उत्साह वर्धन कर रहे विधायक राजेश्वर सिंह

विकसित तथा आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूती देगा यह लोकसभा चुनाव – डॉ. राजेश्वर सिंह

शकील अहमद

लखनऊ। सरोजनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति के मिलकर उनकी समस्याएँ सुनने और उनके समाधान के लिए निरंतर जन संपर्क तथा जन संवाद आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को विधायक की 9 टीमों द्वारा विधानसभा क्षेत्र की 9 ग्राम पंचायतों के संभ्रांत व्यक्तियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों से मिलकर उन्हें सम्मानित किया गया तथा ग्राम वासियों की समस्याएँ सुनकर उनके शीघ्र एवं यथोचित समाधान के लिए आश्वस्त किया गया।

सरोजनीनगर विधायक की टीमों द्वारा ग्राम पंचायत अंधपुर देव, भटगाँव पाण्डेयपुर, गढ़ी चुनौटी, मकदूमपुर कैथी, नारायणपुर, पिपरसंड, समदाखेडा, दोना तथा कूढाईंटगाँव में जनसंपर्क अभियान संचालित किया गया। गढ़ीचुनौटी पहुंची विधायक की टीम पूर्व विधायक स्व. छेदा लाल के आवास पहुंची जहाँ उनके पुत्र तथा पूर्व ब्लाक प्रमुख राम गोपाल से मिलकर उन्हें विधायक राजेश्वर द्वारा कराये जा रहे कार्यों से अवगत कराया।

साथ ही गढ़ीचुनौटी निवासी सेवानिवृत्त पोस्टमास्टर जगदीश सिंह, सन 1962 तथा 1971 के युद्धों में साम्मिलित रहे पूर्व सैनिक और भाजपा कार्यकर्ता शिव बहादुर सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान राम खेलावन रावत, अनुसूचित समाज के नेता गौरी, सुरेश सिंह, 96 वर्षीय जनसंघ से समय से समर्पित भाजपा कार्यकर्ता प्रेम चन्द्र सिंह आदि को सम्मानित किया।

ग्राम पंचायत दोना पहुंचकर विधायक डॉ. राजेश्वर की टीम ने गाँव में कराए जा रहे विकास कार्यों का अवलोकन किया, ग्रामवासियों की समस्याएँ सुनकर उनके निस्तारण हेतु आश्वस्त किया साथ ही दोना में यूथ क्लब का गठनकर युवाओं को स्पोर्ट्स किट प्रदान की गयी।

भौकापुर पहुंची विधायक की टीम ने ग्राम प्रधान अर्जुन प्रसाद के आवास पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक और सेक्टर संयोजक राजीव शुक्ला के साथ बैठक कर विकास कार्यों पर चर्चा की, इस दौरान ग्राम प्रधान, आशा बहू, ब्लाक समिति के सदस्यों, तथा सेवानिवृत्त राजकीय कर्मचारियों को विधायक राजेश्वर सिंह की ओर से सम्मानित किया गया।

भौका निवासी समाजसेवी कमलेश कुमार दीक्षित के आवास पर उपस्थित ग्रामवासियों की समस्याएँ सुनीं और कमलेश दीक्षित, सुरेश त्रिवेदी, राम शंकर तथा बबलू शुक्ला को सम्मानित किया।

विधायक राजेश्वर का मानना है बूथ अध्यक्ष तथा सेक्टर संयोजक पार्टी के फ्रंट लाइन सिपाही हैं, जो सरकार तथा जनता के बीच के सेतु हैं, इस लिए उनका सम्मान सर्वोपरि है, भौकापुर के भाजपा बूथ अध्यक्ष राजदेव को विधायक की टीम ने सम्मानित किया, गाँव के संभ्रांत भोंदूलाल, फूल कुमारी तथा अंकित को भी सम्मानित किया गया। टीम राजेश्वर ने भौकापुर ग्राम पंचायत के लावूखेडा मजरे निवासी शिव पूजन यादव के आवास पर आयोजित अखंड रामयाण पाठ में सहभागिता करते हुए उर्मिला यादव, सिद्धनाथ लोधी, राजकुमार शर्मा, ग्यानी तथा बेचा लाल को सम्मानित किया।

ग्राम पंचायत समदापुर पहुंची विधायक राजेश्वर की टीम द्वारा सेक्टर संयोजक भरत वर्मा तथा बूथ अध्यक्ष दयाराम को सम्मानित किया, साथ ही गाँव की वरिस्थ समाजसेवी रामावती तथा पंच राधेलाल, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता गजोधर रावत, पन्ना प्रमुख प्रेम, सुरेश, महेश तथा चन्द्र कुमार को सम्मानित किया।

विधायक की टीम द्वारा ग्रामवासियों से संवाद करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव को बहुत महत्वपूर्ण बताते हुए भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताने की अपील की गयी, विधायक की टीम द्वारा ग्रामवासियों को बताया गया यह चुनाव विकसित और आत्मनिर्भर भारत की दिशा तय करेगा।

मखदूमपुर कैंथी पहुँची सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की टीम द्वारा गाँव में विधायक द्वारा कराये गए कार्यों का अवलोकन किया गया, विधायक के प्रयासों से मखदूमपुर कैंथी से शाहपुर मजगवां मजरा तक की सड़क का डामरीकरण किया गया है। इस दौरान ग्रामवासियों से मिलकर उनकी समस्याएँ सुनीं गयीं और उनके निस्तारण के लिए आश्वस्त किया गया। टीम द्वारा ग्राम प्रधान मनोज कुमार लोधी, मंडल महामंत्री मनीष द्विवेदी, अमरनाथ तथा अनिल शर्मा के साथ पूरे गाँव का भ्रमण कर समस्याएँ जानीं गयीं, इस दौरान ग्राम वासियों ने प्रधानमंत्री आवास की आवश्यकता व अन्य समस्याओं से विधायक की टीम को अवगत कराया।

बता दें कि सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा प्रत्येक शुक्रवार को वृहद जनसंपर्क संचालित किया जा रहा है, इस महाभियान के अंतर्गत जनता की समस्याओं का समाधान किया जाता है एवं पार्टी के सदस्यों और गाँव समाजसेवियों को सम्मानित किया जाता है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel