Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

लोकमर्यादा को तार-तार कर रहे घमंडिया गठबंधन के नेता: नन्दी — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 20-04-2024

लोकमर्यादा को तार-तार कर रहे घमंडिया गठबंधन के नेता: नन्दी — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

मातृ शक्ति को अपमानित कर रहा विपक्ष:नन्दी

*संजय राउत की बेशर्म बयानबाजी पर घमंडिया गठबंधन की चुप्पी दिखाती है कि ये सभी इस अपराध के सहअभियुक्त हैं!*

*भाजपा उम्मीदवार नवनीत राणा पर संजय राउत की आपत्तिजनक  बयानबाजी पर मंत्री नन्दी ने जताई आपत्ति*

शिवसेना उद्धव गुट के नेता और सांसद संजय राउत ने अमरावती से बीजेपी उम्मीदवार नवनीत राणा पर विवादास्पद बयान दिया है.  संजय राउत के इस आपत्तिजनक बयान पर उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने कड़ी आपत्ति जताई है।

मंत्री नन्दी ने जारी बयान में कहा है कि एक सम्मानित महिला सांसद के विरुद्ध “नचनिया” जैसे अभद्र, अमर्यादित व घोर आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग संजय राउत की ओछी सोच और मानसिक दिवालियेपन का प्रमाण है! जहाँ एक ओर माननीय प्रधानमंत्री जी विभिन्न क्षेत्रों में मातृ शक्ति की भागीदारी, हिस्सेदारी और प्रतिनिधित्व के लिए सतत प्रतिबद्ध हैं तो वहीँ दूसरी ओर विपक्ष उन्हें अपमानित कर रहा है!

यह दिखाता है कि इंडी गठबंधन वास्तव में घमंडिया गठबंधन है जिसके नेता आए दिन लोकमर्यादा को तार-तार कर रहे हैं! इस प्रकार की बेशर्म बयानबाजी पर सोनिया गाँधी, राहुल गाँधी, प्रियंका गाँधी, अखिलेश यादव, डिम्पल यादव, शरद पवार, सुप्रिया सुले, तेजस्वी यादव जैसे इंडी गठबंधन के दूसरे नेताओं की चुप्पी दिखाती है कि ये सभी इस अपराध के सहअभियुक्त हैं! 

कौरवों की भरी सभा में पांचाली के चीरहरण पर मौन रहने वालों का अंत कैसे हुआ यह हम सब जानते हैं! इस घमंडिया गठबंधन का हश्र भी ठीक उसी तरह होना सुनिश्चित है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel