Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

वीर भूमि बुंदेलखंड साप्ताहिक समाचार पत्र का डॉ० संदीप ने किया विमोचन

Published on: 22-04-2024

झाँसी। पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। पत्रकारिता का उद्देश्य समाज को सूचित करना, जागरूक करना और सशक्त बनाना है। पत्रकारिता समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और यह लोकतंत्र के लिए आवश्यक है। पत्रकारिता के माध्यम से, लोग अपने आसपास की दुनिया के बारे में जान सकते हैं और अपने स्वयं के निर्णय लेने के लिए आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जनपद में पत्रकारिता को और अधिक सशक्त बनाने एवं आमजन के बीच सूचनाओं के सुचारू रूप से आदान प्रदान के लिए ” वीर भूमि बुंदेलखंड” साप्ताहिक समाचार पत्र का विमोचन संघर्ष सेवा समिति कार्यालय में समाजसेवी डॉक्टर संदीप सरावगी द्वारा हुआ। इस समाचार पत्र के संपादक अभिनंदन जैन एवं उप संपादक प्रतीक सैमसन हैं। इस अवसर पर डॉक्टर संदीप ने कहा लोकतंत्र में पत्रकारिता का निष्पक्ष होना अत्यंत आवश्यक है एक पत्रकार की कलम को जितनी अधिक स्वतंत्रता मिलेगी लोकतंत्र उतना ही अधिक मजबूत होगा। इतिहास इस बात का साक्षी है बड़े-बड़े भ्रष्टाचारों और देश व समाज विरोधी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पत्रकारों ने अपने प्राण तक न्योछावर कर दिये। मैं आशा करता हूं कि बुंदेलखंड की तस्वीर समाचार पत्र की पूरी टीम निष्ठा के साथ समाज उत्थान हेतु तत्पर रहेगी एवं यह आश्वासन देता हूँ हमारे किसी भी पत्रकार बंधु पर कोई विपत्ति आयेगी तो मैं सदैव उनके साथ खड़ा मिलूंगा। इस अवसर पर अजय सोनकर, अमित वर्मा, मुकेश तिवारी, हर्ष, रचना, नीलू रायकवार, संदीप नामदेव, अनुज प्रताप सिंह, आशीष विश्वकर्मा, बसंत गुप्ता, सुशांत गेड़ा, राकेश अहिरवार आदि उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel