Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

अपने संसदीय कार्यकाल में मंत्री रहते हुए आम आदमी की तरह काम किया, जनता को पता है सबका इतिहास : प्रदीप जैन आदित्य

Published on: 22-04-2024

झांसी-इंडिया गठबंधन के घटक दल आम आदमी पार्टी एवं कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक झांसी – ललितपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी प्रदीप जैन ‘आदित्य’ के मुख्य आतिथ्य तथा आप जिलाध्यक्ष अरशद खान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। विशिष्ट अतिथि के रूप में आप प्रांतीय उपाध्यक्ष अर्चना गुप्ता, कांग्रेस प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा उपस्थित रहे।

बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, नारी सुरक्षा, संविधान की सुरक्षा आदि मुद्दों एवं केंद्र की मोदी सरकार की दमनकारी नीतियों पर जमकर निशाना साधा।

इंडिया गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि मेरा संसदीय कार्यकाल खुली किताब की तरह है, मैं चाहे झांसी में रहा हूं या दिल्ली में मैने एक आदमी की सोच के अनुसार एक आम आदमी बन के काम किया। आज आम जनता के हितों पर खतरा मंडरा रहा है। गरीबों, दलितों, शोषितों एवं अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा के लिए जो संविधान रूपी एक ढाल मिली हुई है उस संविधान को ही बदलने की साजिश हो रही है जिसे हम सबको मिलकर नाकाम करना है।

आप जिलाध्यक्ष अरशद खान ने कहा कि मोदी सरकार ने सबसे ज्यादा नाइंसाफी युवाओं के साथ की है, केंद्र में 30 लाख से अधिक पद खाली पड़े हुए हैं फिर भी युवा रोजगार के लिए दर दर भटकने को मजबूर हैं। झांसी को कृषि विश्व विद्यालय एवं रेल कोच फैक्ट्री की सौगात देने वाले पूर्व मंत्री प्रदीप जैन को जिताना है।

आप प्रांतीय उपाध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने कहा कि सभी कार्यकर्ता इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने में रात दिन एक कर देंगे और केंद्र की दमनकारी मोदी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।

कांग्रेस शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि आगामी चुनावों में जनता तानाशाही का जवाब अपने वोट से देगी और मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल कर देगी।

आप महानगर अध्यक्ष ग्यादीन कुशवाहा ने कहा कि जब भी चुनाव आते हैं भाजपा का प्रचार तंत्र लोगों को हिंदू – मुसलमान की राजनीति कर गुमराह कर देता है हम सबको भाजपा की इस राजनीति से सावधान रहना है। और गठबंधन के प्रत्याशी प्रदीप जैन की जीत सुनिश्चित करना है।

आप व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजेश भदौरिया ने कहा कि मोदी सरकार एक ऐसी जुमलेबाज सरकार है जो झूठ बोलकर गुमराह करती है और सवाल पूछने वालों को जेल में डाल देती है।

अन्य वक्ताओं में महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सीमा कुशवाहा, महिला उपाध्यक्ष भाग्यलक्ष्मी अय्यर, तिरंगा शाखा के डॉ राजकुमार राव, विनोद शर्मा, सभासद आशीष रायकवार, एड विजय कुमार कर्ण, एड नीलम चौधरी, संविधान शिक्षक अनिल कुमार आदि ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए
संगठित होकर गठबंधन प्रत्याशी प्रदीप जैन आदित्य को जिताने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह पारीछा, कांग्रेस के पूर्व मेयर प्रत्याशी अरविंद बबलू, युवा प्रदेश सचिव अतुल आर्य, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय बरसैंया, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव आशीष गुप्ता, जिला महासचिव आशीष तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष मोहित पिंचोली, पंचायत प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र अहिरवार, CYSS प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन साहू, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव रवि बघेल, विधि प्रकोष्ठ के एड अनुराग मिश्रा, जिला सचिव आरिफ खान, जिला सचिव आजाद चौधरी, महानगर उपाध्यक्ष इमरान खान, झांसी विधानसभा अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, पी के मित्तल, मेहताब आलम, सतीश राय, माबूद अली, किशन गोपाल झा, राहुल बुंदेला, नरेश जयसवाल, राहुल झा, शफीक बख्श, सोनू पीटर, एम के चंदेले, सूरज वर्मा, प्रवीण सिमोलिया आदि उपस्थित रहे।

INDIA गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने के लिए ‘आप’ और कांग्रेस की बैठक संपन्न।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel