Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

भाजपा हमारी मां है,मां की सेवा के लिए कार्यकर्ता का निर्माण कर मां भारती को परम वैभव तक पहुंचाना  हैं हमारा कार्य है-स्वतंत्र देव सिंह 

Published on: 23-04-2024

भाजपा हमारी मां है,मां की सेवा के लिए कार्यकर्ता का निर्माण कर मां भारती को परम वैभव तक पहुंचाना  हैं हमारा कार्य है-स्वतंत्र देव सिंह 

बूथ के कार्यकर्ताओं ने कमल खिलाया था और कमल खिलाकर एक बार फिर मोदी सरकार बनाएंगे -स्वतत्रं देव सिंह 

इलाहाबाद प्रयागराज लोकसभा प्रबंधन समिति की बैठक मे कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं मे भरा जोश 

23 अप्रैल 2024 करछना/प्रयागराज। हमारा कार्य कार्यकर्ता का निर्माण करना है। भारतीय जनता पार्टी हमारी मां है,मां की सेवा के लिए कार्यकर्ता का निर्माण कर मां भारती को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए हम सब दिन-रात कार्य करते हैं। हमारें बूथ के अध्यक्ष, सचिव, मंत्री, वीएलओ-2 पन्ना प्रमुखों आदि की मेहनत से कमल खिला था और केंद्र राज्य मे भाजपा की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एतिहासिक कार्य कर सेवा सुशासन का जो कीर्तिमान स्थापित किया वह 2024 मे पुनः देखने को मिलेगा। हमारे बूथ के कार्यकर्ता विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से घर-घर, बस्ती बस्ती सम्पर्क और संवाद कर घर-घर कमल खिलाकर “एक बार फिर मोदी सरकार,चार सौ पार” के लक्ष्य को साकार करेंगे। प्रयागराज के लोकसभा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी को एतिहासिक मतों से विजय दिलाने के लिए संगठन के कार्यकर्ता एक -एक कार्य को पूरा करके जन-जन से आशीर्वाद और समर्थन प्राप्त करेंगे उक्त बातें मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा व प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को केंद्रीय चुनाव कार्यालय रामपुर करछना में इलाहाबाद लोकसभा प्रबंधन समिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से कहीं। श्री सिंह ने एक-एक कार्यकर्ताओं के अभी तक के कार्यो की समीक्षा कर अगामी योजनाओं से अवगत कराया। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति, जिलाध्यक्ष महानगर राजेन्द्र मिश्र,लोकसभा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी ने बुकें भेंटकर स्वागत किया। संचालन लोकसभा संयोजक शिवदत्त पटेल किया। बैठक में काशी क्षेत्र महामंत्री व यमुनापार प्रभारी शुशील त्रिपाठी लोकसभा प्रभारी मनोज जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती,जिला पंचायत अध्यक्ष डाँ. वीके सिंह, विधायक करछना पियूष रंजन निषाद आदि रहें। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने विधानसभा सम्मेलन,बूथ सम्मेलन, शक्ति केंद्र सम्मेलन आदि के बारें मे जानकारी देकर ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं से मतदान हेतू प्रेरित करनें का सुझाव दिया। बैठक में पूर्व उपमहापौर मुरारी लाल अग्रवाल,जिला उपाध्यक्ष जय सिंह पटेल, राजेश्वरी तिवारी, महामंत्री पुष्पराज सिंह पटेल, जिला मंत्री कमलेश त्रिपाठी, शिवराम सिंह परिहार, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, राजेश केसरवानी,सुधाकर पांडेय, राजमणि पासवान, अरूण सिंह, सविता मिश्रा, राजकुमार मिश्रा,आदि के साथ प्रबंध समिति के कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel