Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजदूगी में किया ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन, विधानसभावार आवंटित किये गए ईवीएम

Follow

Published on: 24-04-2024

जमशेदपुर (झारखंड)। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल द्वारा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। रेंडमाइजेशन के बाद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों, नॉमिनेशन, मतदाताओं द्वारा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अंतिम तिथि को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। रेंडमाइजेशन से पूर्व राजनीतिक दलों को रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया समझाई गई ।

रेंडमाइजेशन में जिले के छह विधानसभा क्षेत्र 44-बहरागोड़ा, 45-घाटशिला, 46- पोटका, 47- जुगसलाई, 48-जमशेदपुर पूर्वी, 49-जमशेदपुर पश्चिमी को मतदान केंद्रों की संख्या अनुसार आरक्षित सहित बैलट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, वीवीपैट का आवंटन किया गया।

कुल 1887 मतदान केन्द्रों के लिए 2264 बीयू, 2264 सीयू एवं 2452 वीवीपैट आवंटित किए गए। अगला रैंडमाइजेशन 10 मई को किया जाएगा जिसमें बूथवार ईवीएम आवंटित किए जाएंगे।

इस दौरान उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनंत कुमार, एडीसी श्री रोहित सिन्हा, निदेशक एनईपी श्री अजय साव, एडीएम (एसओआर) श्री महेन्द्र कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel