Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

ऑल इंडिया लॉयर्स कौंसिल झारखंड के प्रदेश सचिव सह अधिवक्ता गुड्डू हैदर ने, लोक सभा चुनाव में बढ़ चढ़कर भाग लेने का किया अपील

Follow

Published on: 28-04-2024

जमशेदपुर (झारखंड)। ऑल इंडिया लॉयर्स कौंसिल झारखंड के प्रदेश सचिव सह अधिवक्ता गुड्डू हैदर ने लोक सभा का हो रहे आम चुनाव में देशवासियों से बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की है और कहा कि वोट देना और सही प्रत्याशी चुनकर सरकार बनवाना हमारा सामाजिक अधिकार है जो हमें 05 साल में सिर्फ एकबार मिलता है।

हर 05 वर्ष बाद समय हमें यह अवसर देता है कि हम अपने द्वारा की गई कम से कम उन गलतियों को तो सुधारें जिन के कारण हमारी खुद की स्थिति बद से बदतर होती चली जाती है। हमें अपने अच्छे भविष्य के लिये एवं लोकतंत्र के मज़बूती के लिये वोट में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिये। हमें 05 साल बाद एकबार फिर अच्छी सरकार चुनने का मौका मिल रहा है। वोट का अधिकार हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हमें एक मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिये वोट करना चाहिये।

हमें बिना लालच, बिना भय के, रंगभेद एवं जाती धर्म से ऊपर उठकर, साम्प्रदायिक सद्भाव के लिये, राष्ट्र निर्माण के लिए और अनेकता में एकता के लिये इस राष्ट्रीय पर्व में भाग लेना चाहिए। जो यह सोचते हैं कि हमारे एक वोट से क्या होगा ये उनकी भूल है क्योंकी अगर ऐसा हि करोड़ो लोग सोचेंगे तो एक तानाशाह सरकार का निर्माण होगा।जो लोकतंत्र को खत्म करेगा।

हमें अपने पराये का भेद नही करके, इस जाति या उस जाती का भेद नहीं करके, इस धर्म या उस धर्म का भेद नहीं करके, इस तरह के छोटे छोटे स्वार्थों को नहीं साधते हुए, हमें केवल और केवल हम सभी के हितों का बराबर ख्याल रखते हुए देश हित में मतदान करना चाहिए।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel