Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

देर रात चेकनाका का औचक निरीक्षण करने पहुंचे जिला निर्वाचन पदाधिकारी, कड़ाई से वाहन जांच का दिया निर्देश

Follow

Published on: 30-04-2024

बोले- निष्पक्ष, पारदर्शी एवं स्वतंत्र चुनाव सम्पन्न कराना प्राथमिकता

जमशेदपुर (झारखंड)। स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल द्वारा जमशेदपुर शहरी क्षेत्र अंतर्गत स्थाई चेकनाकों का देर रात औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने मानगो बस स्टैंड स्थित स्थाई चेकनाका, दो मुहानी पुल सोनारी, बिष्टुपुर- आदित्यपुर चेकनाका, बर्मा माइंस, गोविंदपुर अन्ना चौक, पारडीह आदि चेकनाकों का निरीक्षण कर कड़ाई से वाहन जांच किये जाने का निर्देश प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी को दिया। मौके पर उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, अपर उपायुक्त श्री रोहित सिन्हा मौजूद रहे।

गौरतलब है कि जिला में चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही 29 अप्रैल से 21 स्थाई चेक नाका सक्रिय कर दिए गए हैं। निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा चेकनाका में पंजी संधारण की जांच की गई। साथ ही दो- पहिया, चार पहिया, मालवाहक व वीआइपी वाहनों की भी सघनता से जांच करने का निर्देश दिया ।

विदित हो कि लोकसभा आम चुनाव 2024 घोषित होने के साथ ही जिले में अंतर्राज्यीय एवं अंतर जिला चेकनाका सक्रिय हैं। जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों से अवैध शराब, पैसा, ड्रग्स या किसी प्रकार के उपहार का अवैध परिवहन नहीं होने पाये जिससे चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित किया जा सके, इसके मद्देनजर 24×7 छोटे-बड़े सभी वाहनों की गहन निगरानी की जा रही है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel