Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

400 का लक्ष्य पूरा करने में बुंदेलखंड रहेगा आगे: -उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्य

Published on: 30-04-2024

झांसी–बुंदेलखंड की अतिमहत्वपूर्ण झांसी संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अनुराग शर्मा के समर्थन में वीरांगना नगरी आये उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गालियां देता हैं लेकिन उनकी गालियों का जवाब गालियों से न देकर चुनाव में कमल के बटन को दबाकर दे।यहां भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार अनुराग शर्मा के समर्थन में मुक्ताकाशी मंच पर आयोजित “ नामांकन सभा” में हिस्सा लेने आये उपमुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के हुजूम को देखने के बाद भरोसा जताया कि यूं तो काशी से लेकर झांसी तक, गाजियाबाद से लेकर गाजीपुर तक , सोनभद्र से लेकर सहारनपुर तक हम बड़े बडे अंतर से चुनाव जीत रहे हैं। आज इस भीषण गर्मी में भी कार्यकर्ता और समर्थक जिस जोश के साथ इतनी बड़ी संख्या में यहां उपस्थित हुए हैं उसे देखकर कह सकते हैं कि इस सीट पर अनुराग शर्मा जी पिछले चुनावों के रिकॉर्ड तोड़ते हुए जीत का नया रिकॉर्ड बनायेंगे और 400 पार का लक्ष्य पूरा करने में बुंदेलखंड आगे रहेगाश्री मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विपक्ष जो भी अनर्गल प्रचार कर रहा है उसे लेकर उन्हें स्पष्टीकरण देने की कोई जरूरत नहीं है। देश का हर नागरिक खुद में स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। श्री मोदी एक गरीब, पिछड़े वर्ग से आते हैं और इसी कारण कांग्रेस के साथ साथ सपा -बसपा उन्हें बर्दाश्त नहीं कर पाती है।इसी कारण विपक्ष उनके खिलाफ अपशब्दों और गाली गलौच का इस्तेमाल करता है ।
उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रधानमंत्री को विपक्ष की ओर से दी जाने वाली गालियों का जवाब गाली से नहीं बल्कि चुनाव में कमल का बटन दबाकर दें, उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर दें।उपमुख्यमंत्री ने दावा किया कि अखिलेश और डिंपल अपनी सीट हार रहे हैं और गांधी परिवार सुना है रायबरेली से लड़ने ही नहीं आ रहा है यदि लड़ने आये तो चुनाव में मजा आये।इससे पहले मंच से बड़ी संख्या में उपस्थित उत्साही कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री मौर्य ने कहा कि 2019 में जितने वोट दिये उसमें 370 प्लस करना है । मोदी जी जो कहते हैं वह करते हैं और मेरा कार्यकर्ता भी जो कहता है वह करता है। झांसी से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर भाजपा का कार्यकर्ता हर बूथ पर पिछले बार की तुलना में 370 वोट और बढ़ाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने भाजपा की ऐतिहासिक जीत का भरोसा जताया।इससे पहले उपमुख्यमंत्री का उड्नखटोला दतिया एयरपोर्ट पर पहुंचा और वह मां पीतांबरा पीठ के दर्शन-पूजन के लिए गये और वहां से आकर नामांकन सभा में शामिल हुए ।

400 का लक्ष्य पूरा करने में बुंदेलखंड रहेगा आगे: -उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel